होम शाहजहांपुर: जिलाधिकारी ने ध्वजारोहण कर सभी को सत्य एवं निष्ठा की शपथ दिलाई तथा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों एवं लोकतंत्र सेनानियों को सम्मानित किया

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Aug 16, 2022 12:58 PM

शाहजहांपुर: जिलाधिकारी ने ध्वजारोहण कर सभी को सत्य एवं निष्ठा की शपथ दिलाई तथा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों एवं लोकतंत्र सेनानियों को सम्मानित किया

जिलाधिकारी ने स्वाधीनता संग्राम के महान सेनानियों, शहीदों एवं देश भक्तों को याद करते हुये उन्हे अपनी विनम्र श्रद्धांजली दी तथा आजादी के अमृत महोत्सव एंव स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सभी को बधाई भी दी

शाहजहांपुर: जिलाधिकारी ने ध्वजारोहण कर सभी को सत्य एवं निष्ठा की शपथ दिलाई तथा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों एवं लोकतंत्र सेनानियों को सम्मानित किया

शाहजहांपुर।(आकाश सक्सेना) स्वतंत्रता दिवस समारोह 15 अगस्त 2022 के अवसर पर जिलाधिकारी श्री उमेश प्रताप सिंह ने सर्वप्रथम गांधी भवन स्थित राष्ट्र पिता गांधी जी, नेता जी सुभाष चन्द्र बोस जी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया। इसके उपरान्त नगर निगम परिसर व शहीद उद्यान में जाकर शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हे नमन किया। इसी क्रम में उन्होने पं0 राम प्रसाद बिस्मिल पार्क में जाकर दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण किया तथा खिरनी बाग स्थित शहीद स्तभ्ंा पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। उन्होने जिला सैनिक कल्याण कार्यालय स्थित नायक जदुनाथ सिंह की प्रतिमा पर एवं लोधीपुर स्थित शहीद मौलवी अहमदउल्ला शाह के मजार पर भी पुष्पांजलि अर्पित की। जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट में अमृत वृक्ष भी रोपण किया।

प्रातः 08ः00 बजे कलेक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण कर सभी का सत्य एवं निष्ठा की शपथ दिलाई। उन्होने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों एवं लोकतंत्र सेनानियों को भी सम्मानित किया। गुरूनानक स्कूल के बच्चो ने देश भक्ति कार्यक्रम प्रस्तुत किये। इस अवसर पर अपने संबोधन में जिलाधिकारी ने कहा कि मनोयोग से देश के लिये एवं इसके विकास के लिये कार्य करना चाहिए। उन्होने सभी को प्रेरित करते हुये कहा कि जनता के हित में सभी लोग कार्य करें। जनता को त्वरित न्याय मिल सके इसके लिये भी कार्य करने हेतु जिलाधिकारी ने प्रेरित किया। व्यक्ति की गरिमा का सभी ध्यान रखे तथा जो जिस पद पर कार्यरत है वह अपने कर्तव्यों एवं दायित्वों का पूरी निष्ठा के साथ निर्वाहन करें। उन्होने स्वाधीनता संग्राम के महान सेनानियों, शहीदों एवं देश भक्तों को याद करते हुये उन्हे अपनी विनम्र श्रद्धांजली दी तथा आजादी के अमृत महोत्सव एंव स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सभी को बधाई भी दी। कार्यक्रम को अपर जिलाधिकारी न्यायिक श्री राशिद अली, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 त्रिभुवन, अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्री राम सेवक द्विवेदी, लोकतंत्र सेनानी श्री राजाराम मिश्रा आदि ने भी सम्बोधित किया।

 इस अवसर पर अतिरिक्त मजिस्ट्रेट हिमाशु उपाध्याय, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट दशरथ कुमार, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट के0डी0 यादव, ओ0एस0डी0 अनुराग पाल सहित कलेक्ट्रेट के सभी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)