होम पीएम मोदी ने मैक्रों को किया फोन, फ्रांस के जंगलों में लगी आग और खाद्य सुरक्षा पर हुई चर्चा
पीएम मोदी ने मैक्रों को किया फोन, फ्रांस के जंगलों में लगी आग और खाद्य सुरक्षा पर हुई चर्चा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से फोन पर बात की। खुद प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर ये जानकारी दी। प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्होंने राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से बात की और विनाशकारी जंगल की आग से निपटने में फ्रांस के साथ भारत की एकजुटता से अवगत कराया।
पीएम मोदी ने कहा कि दोनों नेता खाद्य और ऊर्जा सुरक्षा की वैश्विक चुनौतियों का मुकाबला के वास्ते करीबी सहयोग करने पर भी सहमत हुए। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर लिखा, “आज मेरे मित्र राष्ट्रपति @EmmanuelMacron से बात की। विनाशकारी जंगल की आग से निपटने में फ्रांस के साथ भारत की एकजुटता का संदेश दिया। हमने भारत-फ्रांस रणनीतिक साझेदारी और वैश्विक व क्षेत्रीय महत्व के अन्य मुद्दों के तहत चल रहे द्विपक्षीय सहयोग पर चर्चा की।” मोदी ने कहा, "राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और मैं खाद्य और ऊर्जा सुरक्षा की वैश्विक चुनौतियों का मुकाबला करने के लिए मिलकर सहयोग करने पर भी सहमत हुए।"
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।