होम भारत और यूरोप के बीच हुई अब तक की सबसे बड़ी डील, EU प्रेसिडेंट बोलीं- ये तो बस शुरुआत है, PM मोदी ने दी बड़ी खुशखबरी

समाचारविदेशअर्थ व बाजार Alert Star Digital Team Jan 27, 2026 07:13 PM

भारत और यूरोप के बीच हुई अब तक की सबसे बड़ी डील, EU प्रेसिडेंट बोलीं- ये तो बस शुरुआत है, PM मोदी ने दी बड़ी खुशखबरी

भारत और यूरोपीय संघ (EU) के बीच आखिरकार वह ऐतिहासिक समझौता हो गया है, जिसका इंतजार पूरी दुनिया कर रही थी. फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) पर मुहर लगते ही यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने इसे ‘मदर ऑफ ऑल डील्स’ यानी सभी समझौतों की जननी करार दिया है.

भारत और यूरोप के बीच हुई अब तक की सबसे बड़ी डील, EU प्रेसिडेंट बोलीं- ये तो बस शुरुआत है, PM मोदी ने दी बड़ी खुशखबरी

नई दिल्ली/ब्रसेल्स: भारत और यूरोपीय संघ (EU) के बीच आखिरकार वह ऐतिहासिक समझौता हो गया है, जिसका इंतजार पूरी दुनिया कर रही थी. फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) पर मुहर लगते ही यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने इसे ‘मदर ऑफ ऑल डील्स’ यानी सभी समझौतों की जननी करार दिया है. उन्होंने दुनिया को संदेश दिया है कि यह एक ऐतिहासिक क्षण है और भारत-EU की रणनीतिक साझेदारी में यह महज एक शुरुआत है. वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस समझौते को दोनों क्षेत्रों के लिए सुनहरे अवसरों का द्वार बताया है.

'आज हमने इतिहास बना दिया'- उर्सुला वॉन डेर लेयेन

इस ऐतिहासिक समझौते के बाद यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर अपनी खुशी जाहिर की. उन्होंने लिखा, 'आज यूरोप और भारत इतिहास बना रहे हैं. हमने ‘मदर ऑफ ऑल डील्स’ को पूरा कर लिया है. दो अरब लोगों के लिए एक मुक्त व्यापार क्षेत्र बनाया गया है, जिससे दोनों पक्षों को फायदा होगा. यह तो बस शुरुआत है. हम अपनी रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करेंगे.'

पीएम मोदी ने बताया- क्यों खास है यह डील

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को ‘भारतीय ऊर्जा सप्ताह’ को ऑनलाइन संबोधित करते हुए देशवासियों को इस बड़ी उपलब्धि की जानकारी दी. उन्होंने कहा, 'मैं आपको एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम के बारे में बता रहा हूं. कल भारत और यूरोप के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है.' पीएम मोदी ने बताया कि यह समझौता कितना विशाल है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि यह वैश्विक जीडीपी के करीब 25 प्रतिशत और वैश्विक व्यापार के एक तिहाई हिस्से को कवर करता है.

टेक्सटाइल और ज्वेलरी सेक्टर के लिए खुल गया खजाना

प्रधानमंत्री ने बताया कि इस समझौते से सिर्फ यूरोप ही नहीं, बल्कि 140 करोड़ भारतीयों के लिए भी प्रगति के नए रास्ते खुलेंगे. उन्होंने कहा कि यह डील भारत के विनिर्माण (Manufacturing) क्षेत्र को बुलेट ट्रेन की रफ्तार देगी और सर्विस सेक्टर का दायरा बढ़ाएगी. पीएम मोदी ने खास तौर पर उन सेक्टर्स का जिक्र किया जिन्हें बंपर फायदा होगा. उन्होंने वस्त्र उद्योग (Textile), रत्न एवं आभूषण (Gems & Jewellery), चमड़ा और जूते-चप्पल जैसे क्षेत्रों से जुड़े युवाओं और व्यापारियों को विशेष बधाई दी.

निवेशकों का भारत पर भरोसा होगा और मजबूत

पीएम मोदी ने जोर देकर कहा कि ब्रिटेन और EFTA के बाद अब EU के साथ हुए इस समझौते से वैश्विक सप्लाई चेन मजबूत होगी. उन्होंने कहा कि इससे दुनिया भर के बड़े निवेशकों और व्यवसायों का भारत पर भरोसा कई गुना बढ़ जाएगा. भारत अब हर क्षेत्र में ग्लोबल पार्टनरशिप के साथ तेजी से आगे बढ़ रहा है.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)