होम UP Election 2027: अखिलेश यादव पर मौलाना साजिद रशीदी का बड़ा बयान, बोले- ‘मुसलमान मुख्यमंत्री का ऐलान नहीं किया तो वोट नहीं देंगे’
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीट शेयरिंग का फॉर्मूला अभी सामने नहीं आया है. इसी बीच सपा मुखिया अखिलेश यादव की ओर से राज्यसभा उम्मीदवारों के चयन में मुस्लिम प्रतिनिधित्व नहीं होने को लेकर सियासत तेज हो गई है.
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीट शेयरिंग का फॉर्मूला अभी सामने नहीं आया है. इसी बीच सपा मुखिया अखिलेश यादव की ओर से राज्यसभा उम्मीदवारों के चयन में मुस्लिम प्रतिनिधित्व नहीं होने को लेकर सियासत तेज हो गई है. ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के अध्यक्ष मौलाना साजिद रशीदी ने कहा कि 2027 में अखिलेश यादव को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा. उन्होंने कहा कि अगर अखिलेश यादव यह घोषणा नहीं करते हैं कि अगला मुख्यमंत्री मुसलमान होगा तो वे उन्हें वोट नहीं करेंगे.
नई दिल्ली में मीडिया से बातचीत के दौरान मौलाना साजिद रशीदी ने सपा और कांग्रेस के बीच सीटों को लेकर चल रही चर्चाओं पर अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि सीटों का बंटवारा चाहे जिस तरह हो, जब तक दोनों पार्टियां मुसलमानों की बात सड़कों पर नहीं लेकर आएंगी और मुसलमान के लिए मुख्यमंत्री का ऐलान नहीं करेंगी, तब तक यह कवायद सफल नहीं होगी.
उन्होंने कहा कि सपा के मुस्लिम विधायकों और सांसदों को समझना चाहिए कि उनके वोट से पार्टी जीतती है. अब उनके वोट पर उनका मुख्यमंत्री बनना चाहिए.
मौलाना साजिद रशीदी ने सपा के राज्यसभा उम्मीदवारों को लेकर भी अखिलेश यादव पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव का मुस्लिम प्रेम यह देखने को मिला है कि उनकी तरफ से राज्यसभा के लिए दो नामांकन हुए हैं, उनमें से एक भी मुसलमान नहीं है. हालांकि, वह मुसलमानों के वोट से जीते हैं.
उन्होंने आगे कहा कि अब इसीलिए उनके अंदर कहीं न कहीं एक चीज पैदा हो रही है कि जिस रास्ते पर भारतीय जनता पार्टी चल रही है, उसी रास्ते पर वह भी चलना चाहते हैं और मुसलमानों से कहीं न कहीं दूरी बनाने का काम कर रहे हैं.
मौलाना साजिद रशीदी ने कहा कि हम यूपी में 22 से 23 प्रतिशत हैं और यादव 8 से 11 प्रतिशत हैं. अगर 8 से 11 प्रतिशत वालों को चार बार मुख्यमंत्री बना दिया है तो अब हमारा नंबर है. उन्होंने योग गुरु बाबा रामदेव के बयान पर भी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि उनकी दुकान कुछ कम चल रही है. वह अपना प्रचार-प्रसार करने के लिए मुसलमानों का सहारा ले रहे हैं. हम अल्लाह को मानते हैं.
संघ के प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर के NRC वाले बयान पर मौलाना साजिद रशीदी ने कहा कि पहले उनकी जांच होनी चाहिए, क्योंकि आजकल वह बड़े बयान दे रहे हैं. उन्होंने कहा कि पहले इन्होंने कहा कि मुसलमानों की पॉपुलेशन बढ़ रही है, और उनको 1947 के बाद कई शादियां करने की छूट दे दी गई. उनसे पूछा जाना चाहिए कि कितने मुसलमान हैं, जिन्होंने कई शादियां कर रखी हैं. कौन हिंदुस्तान का नागरिक है, कौन नहीं है, पहले इनकी ही जांच होनी चाहिए.
फ्लाईदुबई फ्लाइट में त्रासदी को टालने वाले भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार की तारीफ करते हुए मौलाना साजिद रशीदी ने कहा कि हमारे भारतीय कैप्टन इरादों में सक्षम हैं. भारतीय ही इतनी बहादुरी का काम कर सकते हैं. वह बिना किसी भेदभाव के लोगों की मदद करते हैं.
उन्होंने कहा कि कैप्टन स्मित मच्छार ने जिस तरह से लोगों को बचाया है, यह बहुत बड़ा काम है. पूरा देश इससे खुश है और उन्हें शुभकामनाएं देते हैं. उन्होंने सरकार से मांग की कि कैप्टन स्मित मच्छार को कोई अच्छा पुरस्कार दिया जाए, ताकि उनका और पूरे देश का नाम दुनिया में हो.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।