होम थिएटर के बाद अब OTT पर धमाका करेगी ‘धुरंधर 2’, रिलीज डेट और टाइम ने बढ़ाया फैंस का इंतजार

मनोरंजनफिल्म Alert Star Digital Team May 15, 2026 04:02 PM

थिएटर के बाद अब OTT पर धमाका करेगी ‘धुरंधर 2’, रिलीज डेट और टाइम ने बढ़ाया फैंस का इंतजार

आदित्य धर की स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर 2 द रिवेंज’ अब सिनेमाघरों के बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने जा रही है. लंबे इंतजार के बाद मेकर्स ने इसकी OTT रिलीज डेट कंफर्म कर दी है. रणवीर सिंह स्टारर यह फिल्म 4 जून को जियो हॉटस्टार पर रिलीज की जाएगी.

थिएटर के बाद अब OTT पर धमाका करेगी ‘धुरंधर 2’, रिलीज डेट और टाइम ने बढ़ाया फैंस का इंतजार

आदित्य धर की स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर 2 द रिवेंज’ अब सिनेमाघरों के बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने जा रही है. लंबे इंतजार के बाद मेकर्स ने इसकी OTT रिलीज डेट कंफर्म कर दी है. रणवीर सिंह स्टारर यह फिल्म 4 जून को जियो हॉटस्टार पर रिलीज की जाएगी. फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है.

जियो हॉटस्टार पर रिलीज होगी फिल्म

‘धुरंधर 2’ का ‘रॉ और अनदेखा’ वर्जन OTT प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम किया जाएगा. मेकर्स ने इसे हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषा में भी रिलीज करने का फैसला लिया है, ताकि देशभर के दर्शक फिल्म का आनंद ले सकें.

कितने बजे देख पाएंगे ‘धुरंधर 2’?

फिल्म 4 जून को शाम 7 बजे से जियो हॉटस्टार पर उपलब्ध होगी. हालांकि मेकर्स की तरफ से सोशल मीडिया पर कोई आधिकारिक पोस्ट शेयर नहीं की गई है, लेकिन प्लेटफॉर्म पर फिल्म को नोटिफाई कर दिया गया है. इसके बाद से ही फैंस इसकी OTT रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

थिएटर से ज्यादा होगा OTT वर्जन का रन टाइम

‘धुरंधर 2’ का OTT वर्जन थिएटर रिलीज से थोड़ा लंबा होगा. सिनेमाघरों में फिल्म का रन टाइम 3 घंटे 49 मिनट रखा गया था, जबकि OTT पर इसका रन टाइम बढ़ाकर 3 घंटे 52 मिनट कर दिया गया है. यानी दर्शकों को तीन मिनट का अतिरिक्त कंटेंट देखने को मिलेगा.

बॉक्स ऑफिस पर अब भी जारी है फिल्म का जलवा

फिल्म की कमाई की बात करें तो ‘धुरंधर 2’ अब भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बनाए हुए है. रिलीज के 57 दिन बाद भी फिल्म की कमाई जारी है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने 57वें दिन 35 लाख रुपये का कारोबार किया, जिसके बाद इसका इंडिया नेट कलेक्शन 1144.56 करोड़ रुपये पहुंच गया है.

वहीं ओवरसीज मार्केट में फिल्म ने 426.67 करोड़ रुपये की कमाई की है. इसके साथ ही 57 दिनों में फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1796.51 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)