होम साड़ी के टुकड़े से राखी बांधते हुए कहा, मुख्यमंत्री धामी मेरे लिए भगवान श्रीकृष्ण हैं

प्रादेशिकी Alert Star Digital Team Aug 8, 2025 04:37 PM

साड़ी के टुकड़े से राखी बांधते हुए कहा, मुख्यमंत्री धामी मेरे लिए भगवान श्रीकृष्ण हैं

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जब शुक्रवार को उत्तरकाशी के धराली गांव में आपदा प्रभावित इलाकों का दौरा कर रहे थे, तो वहां एक ऐसा दृश्य सामने आया जिसने मौके पर मौजूद सभी लोगों की आंखें नम कर दीं।

साड़ी के टुकड़े से राखी बांधते हुए कहा, मुख्यमंत्री धामी मेरे लिए भगवान श्रीकृष्ण हैं

उत्तरकाशी, धराली: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जब शुक्रवार को उत्तरकाशी के धराली गांव में आपदा प्रभावित इलाकों का दौरा कर रहे थे, तो वहां एक ऐसा दृश्य सामने आया जिसने मौके पर मौजूद सभी लोगों की आंखें नम कर दीं। अहमदाबाद के ईशनपुर से गंगोत्री दर्शन के लिए आई धनगौरी बरौलिया ने मुख्यमंत्री की कलाई पर अपनी साड़ी का एक टुकड़ा फाड़कर राखी के रूप में बांध दिया। उनके इस भावुक और आत्मीयता से भरे कदम ने पूरे माहौल को भावनाओं से भर दिया।

भीषण आपदा में फंसी थी महिला का परिवार

5 अगस्त को धराली क्षेत्र में आई भीषण आपदा के चलते मार्ग बंद हो गया था और धनगौरी अपने पूरे परिवार के साथ वहीं फंस गई थीं। चारों तरफ तबाही और डर का माहौल था। ऐसे में मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में राहत और बचाव कार्य तुरंत शुरू हुआ। रेस्क्यू टीमों ने दिन-रात मेहनत कर सभी को सुरक्षित बाहर निकाला, जिसमें धनगौरी का परिवार भी शामिल था।

"मेरे लिए आप भगवान श्रीकृष्ण जैसे हैं" – महिला ने कहा

मुख्यमंत्री धामी जब तीन दिन से लगातार ग्राउंड जीरो पर डटे रहकर निरीक्षण कर रहे थे, तभी भावुक धनगौरी उनसे मिलीं। उन्होंने अपनी साड़ी का किनारा फाड़ा और उसे राखी बनाकर मुख्यमंत्री की कलाई पर बांधा। राखी बांधते हुए उन्होंने कहा –
“मेरे लिए मुख्यमंत्री धामी भगवान श्रीकृष्ण जैसे हैं, जिन्होंने न केवल मेरी, बल्कि यहां मौजूद सभी माताओं-बहनों की एक भाई की तरह रक्षा की है। वे तीन दिनों से हमारे बीच रहकर हमारी सुरक्षा और जरूरतों का ध्यान रख रहे हैं।”

मुख्यमंत्री ने भी जताया अपनत्व

धनगौरी की भावनाओं को सम्मान देते हुए मुख्यमंत्री धामी ने भी उनका हाथ थामा और उन्हें आश्वस्त किया कि एक भाई के रूप में वे हर परिस्थिति में आपदा पीड़ितों के साथ खड़े रहेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार की तरफ से सभी जरूरी मदद मुहैया कराई जाएगी।

संवेदनाओं से भरा रक्षाबंधन का पल

धराली के इस दृश्य ने भाई-बहन के रिश्ते को एक नई ऊंचाई दी है। आपदा के मलबे के बीच जन्मा यह अपनत्व और भाईचारे का दृश्य, मानवता की सबसे सुंदर मिसाल बन गया।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)