होम SIR से बड़े पैमाने पर वोट चोरी…, रामलीला मैदान से कांग्रेस का बीजेपी पर तीखा हमला
‘वोट चोरी’ और चुनाव प्रक्रिया में कथित गड़बड़ियों को लेकर कांग्रेस ने आज दिल्ली के रामलीला मैदान में एक विशाल रैली आयोजित कर अपने अभियान को और तेज कर दिया है। इस रैली के जरिए कांग्रेस, केंद्र सरकार और निर्वाचन आयोग पर चुनाव में मिलीभगत का आरोप लगाते हुए उन्हें कठघरे में खड़ा कर रही है।
‘वोट चोरी’ और चुनाव प्रक्रिया में कथित गड़बड़ियों को लेकर कांग्रेस ने आज दिल्ली के रामलीला मैदान में एक विशाल रैली आयोजित कर अपने अभियान को और तेज कर दिया है। इस रैली के जरिए कांग्रेस, केंद्र सरकार और निर्वाचन आयोग पर चुनाव में मिलीभगत का आरोप लगाते हुए उन्हें कठघरे में खड़ा कर रही है। रैली में कांग्रेस के कई दिग्गज नेता मौजूद थे और देश भर से बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।
कांग्रेस नेत्री सुप्रिया श्रीनेत ने रैली के दौरान मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया पर सीधा हमला बोला।
"SIR करते हुए अब तक 48 बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) की मौत हो चुकी है। यह प्रक्रिया समय लेकर और सही तरीके से की जानी चाहिए थी। लोगों के नाम क्यों काटे जा रहे हैं? मतदाता सूचियों के एसआईआर (SIR) के नाम पर बड़े पैमाने पर वोट चोरी हो रही है।"
कांग्रेस सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि यह रैली सिर्फ कांग्रेस की नहीं, बल्कि पूरे देश की आवाज है।
"लोकतंत्र का आधार वोट है। अगर वोट देने का अधिकार ही छीन लिया जाएगा तो न लोकतंत्र बचेगा और न संविधान। जब वोट और संविधान नहीं होंगे, तो न पेंशन मिलेगी, न राशन, न सड़क और न अस्पताल। राहुल गांधी यही लड़ाई लड़ रहे हैं।"
मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मौजूदा हालात को लोगों के विश्वास को कमजोर करने वाला बताया।
कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने वोट के अधिकार को स्वतंत्रता सेनानियों का सबसे बड़ा उपहार बताया।
"यह वोट 140 करोड़ लोगों की ताकत और आवाज है। भाजपा वोट चोरी के जरिए इस आवाज को खत्म करना चाहती है। मैं राहुल गांधी का धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने पदयात्रा से लेकर संसद तक आम लोगों के वोट के अधिकार की लड़ाई लड़ी है।"
इस रैली में महिला कार्यकर्ताओं की बड़ी भागीदारी देखने को मिली। राजस्थान महिला कांग्रेस अध्यक्ष सागरिका सिंह ने कहा कि यह रैली कोई साधारण राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि संविधान को बचाने और लोगों को जागरूक करने के लिए है। वहीं मध्य प्रदेश कांग्रेस की उपाध्यक्ष किरण सिंह ने आरोप लगाया कि "भाजपा का इरादा हमेशा अधिकारियों के जरिए वोटों में हेरफेर करके कांग्रेस को हराने का रहा है।"
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।