होम UP 69000 शिक्षक भर्ती - OBC अभ्यर्थियों को बड़ी उम्मीद, 16 दिसंबर को सुप्रीम कोर्ट में होगी अहम सुनवाई
उत्तर प्रदेश की बहुचर्चित 69000 शिक्षक भर्ती मामले की एक महत्वपूर्ण सुनवाई 16 दिसंबर को 12 बजे सुप्रीम कोर्ट में होनी है, जिसकी कॉज लिस्ट जारी कर दी गई है। इस सुनवाई से ओबीसी (OBC) समेत आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को जल्द समाधान की बड़ी उम्मीद है।
उत्तर प्रदेश की बहुचर्चित 69000 शिक्षक भर्ती मामले की एक महत्वपूर्ण सुनवाई 16 दिसंबर को 12 बजे सुप्रीम कोर्ट में होनी है, जिसकी कॉज लिस्ट जारी कर दी गई है। इस सुनवाई से ओबीसी (OBC) समेत आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को जल्द समाधान की बड़ी उम्मीद है।
आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थी पिछले लगभग पाँच वर्षों से इस मामले में संघर्षरत हैं। उनका मुख्य आरोप है कि वर्ष 2018 में शुरू हुई इस भर्ती प्रक्रिया के परिणाम में आरक्षण नियमों का सही ढंग से पालन नहीं किया गया, जिससे हजारों योग्य आरक्षित उम्मीदवारों को नौकरी देने से वंचित कर दिया गया।
आरक्षित वर्ग की ओर से नेतृत्व कर रहे अमरेंद्र पटेल ने सरकार पर तीखा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि:
"सरकार कोर्ट में जवाब देने से भाग रही है और इस मुद्दे पर कोई सक्रियता नहीं दिखा रही है। हाईकोर्ट के आदेशानुसार सरकार को इस प्रकरण का निपटारा तीन महीने के अंदर करना था, जो अब तक पूरा नहीं हो पाया है।"
उन्होंने सरकार के अधिवक्ता से आग्रह किया कि वे 16 दिसंबर को होने वाली सुनवाई में आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों का हित देखते हुए अपना पक्ष रखें, ताकि इस प्रकरण का जल्द समाधान हो सके।
इस मामले को लेकर विपक्षी पार्टियों ने भी बीजेपी सरकार पर आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों के साथ भेदभाव का आरोप लगाया था। अब सभी की निगाहें 16 दिसंबर को होने वाली सुनवाई पर टिकी हैं।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।