होम इंडिगो पर एक और मुसीबत, कंपनी को ₹59 करोड़ का डिमांड नोटिस जारी, जुर्माना भरने का आदेश
देश की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी इंडिगो (IndiGo) के लिए मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। कंपनी पहले से ही ऑपरेशनल संकट से जूझ रही है, और अब उसे एक बड़ा जीएसटी (GST) नोटिस जारी किया गया है।
देश की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी इंडिगो (IndiGo) के लिए मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। कंपनी पहले से ही ऑपरेशनल संकट से जूझ रही है, और अब उसे एक बड़ा जीएसटी (GST) नोटिस जारी किया गया है।
इंडिगो ने शुक्रवार को बताया कि उसे फाइनेंशियल ईयर 2020-21 के लिए ₹58,74,99,439 (लगभग 58.75 करोड़ रुपये) का डिमांड नोटिस मिला है। यह नोटिस CGST, दिल्ली साउथ कमिश्नरेट के एडिशनल कमिश्नर की तरफ से भेजा गया है और इसमें पेनाल्टी के साथ जीएसटी भी शामिल है।
इंडिगो ने इस आदेश को गलत मानते हुए कहा है कि उसकी योजना इसे चुनौती देने की है। इसके लिए बाहरी टैक्स सलाहकारों से सलाह भी ली जा रही है।
कंपनी ने BSE को दी गई जानकारी में जोर देकर कहा कि इस नोटिस का उसके फाइनेंशियल स्टेटस, रोजाना के कामकाज या बिजनेस एक्टिविटी पर कोई खास असर पड़ने की उम्मीद नहीं है।
यह जीएसटी नोटिस कंपनी को एक ऐसे वक्त पर भेजा गया है, जब वह पहले से ही एक नाजुक दौर से गुजर रही है:
ऑपरेशनल दिक्कतों के कारण, ग्लोबल ब्रोकरेज जेफरीज (Jefferies) ने इंडिगो की पेरेंट कंपनी इंटरग्लोब एविएशन के लिए अपना टारगेट प्राइस घटाकर ₹6,035 कर दिया है, हालांकि रेटिंग 'बाय' बरकरार रखी है।
फर्म ने कहा कि हालिया ऑपरेशनल दिक्कतों और बढ़ते खर्चों से शॉर्ट-टर्म कमाई पर दबाव पड़ने की संभावना है, लेकिन इंडिगो की मजबूत मार्केट लीडरशिप और इंटरनेशनल विस्तार लॉन्ग-टर्म के लिए पॉजिटिव आउटलुक को सपोर्ट करता रहेगा।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।