होम शूटिंग चैम्पियनशिप में सी.एम.एस. छात्र को गोल्ड मेडल

यूथशिक्षा Alert Star Digital Team Sep 22, 2022 07:56 PM

शूटिंग चैम्पियनशिप में सी.एम.एस. छात्र को गोल्ड मेडल

शूटिंग चैम्पियनशिप में सी.एम.एस. छात्र को गोल्ड मेडल

शूटिंग चैम्पियनशिप में सी.एम.एस. छात्र को गोल्ड मेडल

लखनऊ, 22 सितम्बर। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, राजाजीपुरम (प्रथम कैम्पस) के प्रतिभाशाली छात्र सुन्दरम सिंह ने मसूरी में आयोजित शूटिंग चैम्पियनशिप में गोल्ड मेडल अर्जित कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। सुन्दरम ने यह गोल्ड मेडल अण्डर-17 कैटेगरी में ‘‘पीप साइट राइफल शूटिंग’ प्रतियोगिता में जीता है। प्रतियोगिता का आयोजन एसोसिएशन ऑफ स्कूल्स फॉर इण्डियन स्कूल सार्टिफिकेट (एएसआईएससी) के तत्वावधान में सम्पन्न हुआ, जिसमें प्रदेश के विभिन्न प्रतिष्ठित विद्यालयों के चुने हुए छात्र खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इस प्रतियोगिता में सी.एम.एस. के इस होनहार शूटर ने शूटिंग के तकनीकी ज्ञान के अलावा लक्ष्य साधने की क्षमता, ब्रेथ कन्ट्रोल, मूवमेन्ट कन्ट्रोल एवं ट्रिगर कन्ट्रोल क्षमताओं का शानदार प्रदर्शन किया, साथ ही अपनी खेल प्रतिभा, चुस्ती-फूर्ती, कौशल तथा दमखम के बलबूते राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने के संकेत दिये है। सी.एम.एस. संस्थापक डा. जगदीश गाँधी ने दोनों छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की है।

            सी.एम.एस. छात्र न सिर्फ शैक्षिक क्षेत्र में अपितु खेलों व समाज के अन्य बहुतेरे क्षेत्रों में भी विद्यालय का नाम राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर रहे हैं क्योंकि सी.एम.एस. अपने छात्रों के बौद्धिक विकास के साथ उन्हें खेलों व अन्य सामाजिक क्षेत्रों के लिए भी विशेष रूप से तैयार करने में पूरे मनोयोग से संलग्न है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)