होम सदन में सपा पर जमकर बरसे डिप्‍टी CM बृजेश पाठक, अखिलेश पर किया तीखा वार

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Sep 21, 2022 11:58 PM

सदन में सपा पर जमकर बरसे डिप्‍टी CM बृजेश पाठक, अखिलेश पर किया तीखा वार

सदन में सपा पर जमकर बरसे डिप्‍टी CM बृजेश पाठक, अखिलेश पर किया तीखा वार

सदन में सपा पर जमकर बरसे डिप्‍टी CM बृजेश पाठक, अखिलेश पर किया तीखा वार

यूपी विधानसभा के मॉनसून सत्र के तीसरे दिन भी सदन का माहौल काफी गर्म रहा। मंगलवार को सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर करारा हमला बोला था। बुधवार को डिप्‍टी सीएम ब्रजेश पाठक ने विधानसभा में सपा पर जमकर हमला बोला। ब्रजेश पाठक ने नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव पर लोगों को भ्रमित करने का आरोप लगाते हुए कहा कि नेता प्रतिपक्ष की सदन में भाषा सड़क छाप है, जनता उन्हें जवाब देगी। ब्रजेश ने अंत में शायरी के जरिए नेता प्रतिपक्ष को नसीहत दी। कहा...नफरत की एक बूंद ही माहौल बदनुमा कर गई, जहां से आया है ये फरेब का जहर वो दरिया कैसा होगा।


ब्रजेश पाठक ने कहा कि वह खुद तो एसी से निकलते नहीं और मेरे निरीक्षण पर सपाइयों को पीड़ा क्यों हो रही है। वह लगातार अस्पतालों का निरीक्षण करेंगे और ड्यूटी से गायब रहने वाले डाक्टरों को दुरुस्त करेंगे। ब्रजेश ने कहा समाजवादी पार्टी असत्य के ढेर पर खड़ी है। जनता को गुमराह करने के लिए गलत आंकड़े पेश करती है। सपा शासनकाल में स्वाथ्य विभाग के बजट की बंदरबांट होती थी। महकम लूट का अड्डा था। भाजपा सरकार बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने में जुटी है।

सदन में लगभग 10 मिनट बोलने के दौरान डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने शायरी के जरिए नेता प्रतिपक्ष अखिलेश को इंगित करते हुए कहा... वो समझने लगे थे कि आस्तीन छुपा लेगी गुनाह उनके, लेकिन गजब हुआ की सनम बोलने लगे...। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर किया जा रहा है। स्वास्थ्य एवं चिकित्सा के बजट में इजाफा किया गया है। वर्ष 2016 में स्वास्थ्य विभाग का बजट 14 हजार आठ सौ 11 करोड़ रुपये था।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)