होम काशी विश्वनाथ मंदिर के चढ़ावे में भ्रष्टाचार की जांच शुरू, आरोपित नदारद, पत्रावलियां भी गुम

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Sep 22, 2022 12:01 AM

काशी विश्वनाथ मंदिर के चढ़ावे में भ्रष्टाचार की जांच शुरू, आरोपित नदारद, पत्रावलियां भी गुम

काशी विश्वनाथ मंदिर के चढ़ावे में भ्रष्टाचार की जांच शुरू, आरोपित नदारद, पत्रावलियां भी गुम

काशी विश्वनाथ मंदिर के चढ़ावे में भ्रष्टाचार की जांच शुरू, आरोपित नदारद, पत्रावलियां भी गुम

काशी विश्वनाथ मंदिर के चढ़ावे में घालमेल करने के मामले में जांच शुरू हो गई है। मंडलायुक्त के निर्देश पर डीएम कौशल राज शर्मा जांच के लिए विश्वनाथ न्यास कार्यालय पहुंचे तो आरोपित कर्मचारी नहीं मिले। उनका ब्योरा तलब किया तो वह भी उपलब्ध नहीं हो सका है। डीएम ने दोनों को कहीं और तैनात करने का निर्देश दिया है। 


जिलाधिकारी ने बताया कि मंदिर कार्यालय का निरीक्षण किया गया है। इस दौरान जांच के संदर्भ में फाइलें मांगी गई, लेकिन वे उपलब्ध नहीं हो पाईं। मंदिर प्रशासन ने बताया गया कि पांच व छह वर्ष पुरानी कई फाइलें नदारद हैं। उसमें आरोपित बाबुओं से सम्बंधित पत्रावलियां भी थीं। फाइलें गुम होने पर उन्होंने मंदिर कार्यालय की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए नाराजगी जताई।

डीएम ने बताया है कि दोनों आरोपितों को दूसरे विभागों में सम्बद्ध किया जाएगा। क्योंकि यहां तैनात रहने से जांच प्रभावित होने की आशंका जताई जा चुकी है। विश्वनाथ मंदिर न्यास कार्यालय में तैनात वरिष्ठ लिपिक अरुण कुमार मिश्र, लिपिक संजय चतुर्वेदी और निलम्बित कम्प्यूटर सहायक शिवभूषण द्विवेदी के खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायतें मिली थीं।

कम्प्यूटर सहायक शिवभूषण द्विवेदी के खिलाफ मनीआर्डर के चढ़ावे के घालमेल में मंदिर प्रशासन ने चौक थाने में मुकदमा भी दर्ज कराया है। तबसे वह निलम्बित भी है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)