होम योगी मंदिर में दर्शनार्थियों का आना शुरू, भक्त ने सवा किलो चांदी का छत्र चढ़ाया

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Sep 21, 2022 11:52 PM

योगी मंदिर में दर्शनार्थियों का आना शुरू, भक्त ने सवा किलो चांदी का छत्र चढ़ाया

योगी मंदिर में दर्शनार्थियों का आना शुरू, भक्त ने सवा किलो चांदी का छत्र चढ़ाया

योगी मंदिर में दर्शनार्थियों का आना शुरू, भक्त ने सवा किलो चांदी का छत्र चढ़ाया

अयोध्या में बने योगी आदित्यनाथ के मंदिर में दर्शनार्थियों का आना भी शुरू हो गया है। कल्याण भदरसा गांव के मजरे मौर्या का पुरवा में एक भक्त ने इसे बनाया है। एक दिन पहले मंगलवार को मंदिर के बारे में मीडिया में खबरें आने के बाद चर्चा शुरू हुई। योगी मंदिर में बुधवार को उत्तर प्रदेश नवनिर्माण सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित जानी पहुंचे। उन्होंने न सिर्फ योगी आदित्यनाथ की मूर्ति की पूजा-अर्चना की, बल्कि सवा किलो चांदी का छत्र भी चढ़ाया।नवनिर्माण सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित जानी ने मंदिर में दर्शन करते हुए कहा कि अयोध्या श्री राम की नगरी है। श्री राम भी मानव रूप में ही जनकल्याण के लिए धरती पर आये थे। वे पुरुषों मे उत्तम थे। इसीलिए उनको पुरुषोत्तम कहा गया है। योगी आदित्यनाथ भी नेताओं और राजपुरुषों में उत्तम हैं। हम गुरु के रूप में गोरक्षनाथ, बालकनाथ, संत कबीर, संत रैदास को आदर्श मानते हैं। 
उत्तराखंड की काशीपुर विधानसभा सीट से बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ चुके गगन कंबोज भी योगी मंदिर पहुंचे और आरती पूजा करके योगी के प्रति अपने भाव प्रकट किया। उन्होंने बताया कि कोई किसी भी दल में हो, बाबा सबके लिए संत पहले हैं और नेता बाद में। योगी का मंदिर बन गया। इससे भारतीय सनातन संस्कृति के उस कार्य को बढ़ावा दिया गया है, जिसमें आदिकाल से संतों की पूजा होती है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)