होम तैराकी प्रतियोगिता में सी.एम.एस. छात्र ने जीता गोल्ड मेडल

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Sep 19, 2022 08:53 PM

तैराकी प्रतियोगिता में सी.एम.एस. छात्र ने जीता गोल्ड मेडल

तैराकी प्रतियोगिता में सी.एम.एस. छात्र ने जीता गोल्ड मेडल

तैराकी प्रतियोगिता में सी.एम.एस. छात्र ने जीता गोल्ड मेडल

लखनऊ, 19 सितम्बर। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, अशर्फाबाद कैम्पस के प्रतिभाशाली छात्र आराध अमित ने प्रयागराज में आयोजित रीजनल स्विमिंग मीट में एक गोल्ड मेडल व एक सिल्वर मेडल जीतकर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। इस चैम्पियनशिप के अन्तर्गत आराध ने 100 मीटर बैकस्ट्रोक प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक व 4 गुणा 100 मीटर मिडले रिले प्रतियोगिता में रजत पदक जीता है। प्रतियोगिता का आयोजन काउन्सिल फॉर इण्डियन स्कूल सार्टिफिकेट एक्जामिनेशन (सी.आई.एस.सी.ई.) के तत्वावधान में किया गया। सी.एम.एस. संस्थापक डा. जगदीश गाँधी ने सी.एम.एस. के इस अत्यन्त प्रतिभाशाली बाल तैराक को आशीर्वाद देते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है। प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड के विभिन्न विद्यालयों के चुने हुए छात्रों ने प्रतिभाग किया तथापि कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच सी.एम.एस. अशर्फाबाद के इस प्रतिभाशाली छात्र ने गोल्ड व सिल्वर मेडल जीतकर जीतकर अपनी तैराकी प्रतिभा का परचम लहराया है।

सी.एम.एस. छात्र न सिर्फ शैक्षिक क्षेत्र में अपितु खेलों व समाज के अन्य बहुतेरे क्षेत्रों में भी विद्यालय का नाम राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर रहे हैं। सी.एम.एस. अपने छात्रों के बौद्धिक विकास के साथ उन्हें खेलों व अन्य सामाजिक क्षेत्रों के लिए भी विशेष रूप से तैयार करने में पूरे मनोयोग से संलग्न है। सी.एम.एस. का मानना है कि खेल का मैदान ऐसा है जहां अनेक गुण पैदा होते हैं, खेलों के माध्यम से छात्रों में आपसी सहयोग, आत्म विश्वास व जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।

 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)