होम जो बाइडेन का नाम लेकर BJP ने केजरीवाल पर कसा तंज

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Sep 18, 2022 09:33 PM

जो बाइडेन का नाम लेकर BJP ने केजरीवाल पर कसा तंज

जो बाइडेन का नाम लेकर BJP ने केजरीवाल पर कसा तंज

जो बाइडेन का नाम लेकर BJP ने केजरीवाल पर कसा तंज

गुजरात चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और आम आदमी पार्टी (आप) में जुबानी जंग तेज हो गई है। भाजपा ने रविवार को अरविंद केजरीवाल पर भ्रष्टाचार का महिमा मंडन करने का आरोप लगाते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) वही 'पुराना नाटक' कर रही है, जो वह हर चुनाव से पहले करती है। इसके साथ ही भाजपा नेता ने अमेरिकी राष्ट्रपति का नाम लेकर केजरीवाल पर तंज भी कसा। वहीं, दिल्ली के मुख्यमंत्री ने रविवार को दावा किया था कि गुजरात में 'आप' की एंट्री से सत्ताधारी दल बौखला गया है।भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि केजरीवाल 'आत्ममुग्ध' हैं जो दो राज्यों में सत्ता हासिल करने के बाद खुद को भगवान समझ रहे हैं। उन्होंने कहा कि केजरीवाल हमेशा किसी भी राज्य चुनाव से पहले दावा करते हैं कि उनकी पार्टी जीत रही है और अन्य परेशान हैं। उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि ईमानदारी और बेईमानी को लेकर केजरीवाल का प्रमाणपत्र न्यायपालिका से अधिक महत्वपूर्ण है।भाजपा प्रवक्ता ने केजरीवाल पर कटाक्ष करते हुए कहा कि यह हैरानी की बात है कि 'आप' नेता ने अब तक यह नहीं कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) भी उनसे डरते हैं।
'आप' को बताया कट्टर बेईमान और भ्रष्ट
पात्रा ने कहा कि 'आप' हिमाचल प्रदेश में 'बिखर' गई और उत्तराखंड में इसके अध्यक्ष ने पार्टी छोड़ दी, जबकि केजरीवाल ने इन राज्यों में अपनी पार्टी की संभावनाओं के बारे में बड़े-बड़े दावे किए थे। उन्होंने केजरीवाल पर यह दावा करने को लेकर पलटवार किया कि उनकी पार्टी 'कट्टर ईमानदार' है। पात्रा ने कहा कि 'आप' वास्तव में 'कट्टर बेईमान' और भ्रष्ट है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)