होम एक्शन में यूपी सरकार, चित्रकूटधाम के आयुक्त और डीएम समेत आठ अफसर लखनऊ तलब

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Sep 18, 2022 09:14 PM

एक्शन में यूपी सरकार, चित्रकूटधाम के आयुक्त और डीएम समेत आठ अफसर लखनऊ तलब

एक्शन में यूपी सरकार, चित्रकूटधाम के आयुक्त और डीएम समेत आठ अफसर लखनऊ तलब

एक्शन में यूपी सरकार, चित्रकूटधाम के आयुक्त और डीएम समेत आठ अफसर लखनऊ तलब

भ्रष्टाचार पर नकेल कसने को लेकर यूपी सरकार का एक्शन जारी है। जनसूचना कानून का पालन न करने पर राज्य सूचना आयोग ने चित्रकूटधाम मंडल के आयुक्त, डीएम समेत आठ अफसरों को लखनऊ में मंगलवार को तलब किया है। साथ ही शीघ्र सूचना देने के भी आदेश दिए हैं। जन सूचनाधिकार के तहत मांगी सूचना उपलब्ध न कराना अफसरों को महंगा पड़ा। आरटीआई एक्टिविस्ट और बुंदेलखंड आजाद सेना अध्यक्ष प्रमोद आजाद के मुताबिक, जनपद व मंडल के विभिन्न शासकीय कार्यालयों से भ्रष्टाचार के खुलासे के लिए जनसूचना कानून के तहत जानकारियां मांगी थी। जिनको विभिन्न विभागों के जनसूचना अधिकारियों ने अनदेखा कर दिया या फिर शतप्रतिशत सही सूचना उपलब्ध नहीं कराई। इस पर प्रमोद आजाद ने राज्य सूचना आयोग उत्तर प्रदेश लखनऊ में शिकायत की।राज्य सूचना आयोग ने मंडलायुक्त चित्रकूट धाम मंडल बांदा, जिलाधिकारी बांदा, उपकृषि निदेशक बांदा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी बांदा, जिला बेसिक शिक्षाधिकारी बांदा, खंड शिक्षाधिकारी कमासिन, सहायक विकास अधिकारी पंचायत बबेरू एवं सहायक विकास अधिकारी पंचायत नरैनी को लखनऊ तलब किया है। 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)