होम अमानतुल्लाह खान ने मेरे घर रखा था कैश और हथियार, हामिद अली ने ACB के सामने कबूला
अमानतुल्लाह खान ने मेरे घर रखा था कैश और हथियार, हामिद अली ने ACB के सामने कबूला
दिल्ली वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष और आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक अमानतुल्लाह खान (AAP MLA Amanatullah Khan) की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अमानतुल्लाह पर दिल्ली वक्फ बोर्ड में भ्रष्टाचार करने का आरोप है।दिल्ली एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने शुक्रवार को हुई छापेमारी में लाखों का कैश और हथियार बरामद होने के बाद अमानतुल्लाह खान के करीबी हामिद अली खान को गिरफ्तार कर लिया है।एसीबी सूत्रों ने बताया कि 'आप' विधायक अमानतुल्लाह खान के करीबी हामिद अली खान ने एसीबी को बताया है कि अमानतुल्लाह ने ही उसके घर में हथियार और नकदी रखी थी और सभी लेन-देन उनके निर्देश पर किए गए थे।एसीबी ने शुक्रवार को दिल्ली वक्फ बोर्ड में भर्ती में कथित अनियमितताओं के सिलसिले में चार जगहों पर छापेमारी की थी और वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष अमानतुल्लाह खान को गिरफ्तार कर लिया था। एसीबी ने जिन जगहों पर छापेमारी की थी उनमें हामिद अली की संपत्ति भी शामिल थी।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।