होम जे.ई.ई. एडवान्स परीक्षा में सी.एम.एस. छात्र देवांश बने ‘लखनऊ टॉपर’,

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Sep 11, 2022 06:44 PM

जे.ई.ई. एडवान्स परीक्षा में सी.एम.एस. छात्र देवांश बने ‘लखनऊ टॉपर’,

जे.ई.ई. एडवान्स परीक्षा में सी.एम.एस. छात्र देवांश बने ‘लखनऊ टॉपर’,

जे.ई.ई. एडवान्स परीक्षा में सी.एम.एस. छात्र देवांश बने ‘लखनऊ टॉपर’,

लखनऊ, 11 सितम्बर। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, कानपुर रोड कैम्पस के छात्र देवांश बंसल ने जे.ई.ई. एडवान्स परीक्षा में ऑल इण्डिया 224वीं रैंक अर्जित कर लखनऊ टॉपर का खिताब अपने नाम किया है जबकि सी.एम.एस. के ही रोहन चतुर्वेदी ने 266वीं रैंक के साथ लखनऊ में दूसरा स्थान एवं नमन मिश्रा ने 471वीं रैंक अर्जित कर लखनऊ में चौथा स्थान अर्जित कर अपने मेधात्व का परचम लहराया है। इस वर्ष प्रतिष्ठित जे.ई.ई. एडवान्स परीक्षा में सी.एम.एस. के सर्वाधिक 55 छात्रों ने सफलता अर्जित कर लखनऊ का गौरव बढ़ाया है। ये मेधावी छात्र अब देश भर के 23 आई.आई.टी. संस्थानों में पढ़ाई करके सुनहरे भविष्य के सपने को साकार करेंगे। जे.ई.ई. एडवान्स परीक्षा में चयनित सी.एम.एस. के 55 छात्रों में देवांश बंसल, रोहन चतुर्वेदी, नमन वर्मा, प्रेरक अग्रवाल, रचित सिंह, उज्जवल शर्मा, कनिष्क शर्मा, सूर्यांश पाल, कौस्तुभ मणि त्रिपाठी, सहर्ष सक्सेना, शिवांस भटनागर, सूर्यांश, यश प्रताप सिंह, आर्यन वर्मा, मृगांक शेखर, कौस्तुभ द्विवेदी, समर कुमार श्रीवास्तव, सत्यम कुमार, प्रखर सक्सेना, वंश अग्रवाल, पियूष सिंह, शाम्भवी वर्मा, कार्तिकेय कटियार, बिलाल मोहम्मद खान, कार्तिक अग्रवाल, जतिन जोशी, हर्षित गुप्ता, योगिता सिंह, आशुतोष तिवारी, आदित्य सिंह यादव, फहीम अहमद, कार्तिकेय सिंह, हिमांशु गुप्ता, श्रेयांश पाण्डेय, वागीश दुबे, स्वप्निल विश्वदीप सिंह, शाश्वत सिंह, देवदत्त शुक्ला, संस्कृति, अमन श्रीवास्तव, सुयश कुमार, शौर्य त्रिपाठी, चेतन सिंह, सार्थक श्रीवास्तव, स्वजल चटर्जी, नवनीत यादव, जितेन्द्र सिंह, आदर्श वर्धन, यश श्रीवास्तव, शगुन त्रिवेदी, जितेन्द्र श्रीवास्तव, प्रांजल वर्मा, अदिति वाजपेयी, धनंजय कुमार शर्मा एवं अर्णव मैत्रेय प्रमुख हैं।

सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने सी.एम.एस. के इन सभी होनहार छात्रों की उपलब्धियों पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। सी.एम.एस. प्रेसीडेन्ट प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने भी सफल छात्रों को बधाई देते हुए सी.एम.एस. शिक्षकों का आभार व्यक्त किया है। प्रो. किंगडन ने कहा कि सी.एम.एस. शिक्षकों के अथक परिश्रम का ही प्रतिफल है कि विद्यालय के छात्र प्रतिवर्ष आई.ए.एस., इन्जीनियरिंग, मेडिकल व अन्य परीक्षाओं में भारी संख्या में चयनित होकर विद्यालय का गौरव बढ़ा रहे हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)