होम CMSके 60 हजार छात्रों ने अपनी आध्यात्मिकअभिभावक डा. भारती गाँधी का जन्मदिन बड़े हर्षोल्लास से मनाया

यूथशिक्षा Alert Star Digital Team Aug 8, 2022 09:17 PM

CMSके 60 हजार छात्रों ने अपनी आध्यात्मिकअभिभावक डा. भारती गाँधी का जन्मदिन बड़े हर्षोल्लास से मनाया

CMSके 60 हजार छात्रों ने अपनी आध्यात्मिकअभिभावक डा. भारती गाँधी का जन्मदिन बड़े हर्षोल्लास से मनाया

CMSके 60 हजार छात्रों ने अपनी आध्यात्मिकअभिभावक डा. भारती गाँधी का जन्मदिन बड़े हर्षोल्लास से मनाया

लखनऊ, 8 अगस्त। प्रख्यात शिक्षाविद् एवं सिटी मोन्टेसरी स्कूल की संस्थापिका-निदेशिका डा. (श्रीमती) भारती गाँधी का जन्मदिवस आज बड़े ही हर्षोल्लास के साथ आध्यात्मिकता व ईश्वरीय एकता के सद्भावना पूर्ण माहौल में मनाया गया। इस विशेष समारोह में सी.एम.एस. संस्थापक डा. जगदीश गाँधी, सी.एम.एस. प्रेसीडेन्ट प्रो. गीता गाँधी किंगडन, डा. सुनीता गाँधी, श्री विनय गाँधी, श्रीमती मोना गाँधी, सी.एम.एस. के क्वालिटी अश्योरेन्स एवं इनोवेशन विभाग की हेड सुश्री सुष्मिता घोष, विद्यालय के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा, विभिन्न कैम्पस की प्रधानाचार्याओं, शिक्षकों समेत बड़ी संख्या में सी.एम.एस. कार्यकर्ताओं व अन्य प्रमुख हस्तियों ने डा. भारती गाँधी की दीर्घायु की कामना करते हुए उनसे जुड़ी यादें साझा की। इसके अलावा, आज दिन भर डा. भारती गाँधी को बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। सी.एम.एस. के विभिन्न कैम्पस में अध्ययनरत 60000 छात्रों ने भी अपने-अपने विद्यालय प्रांगण में अपनी आध्यात्मिक अभिभावक एवं प्रेरणास्रोत डा. गाँधी का जन्मदिन मनाया और बधाई कार्ड बनाकर अपनी भावनाओं को उकेरा।

            प्रधान कार्यालय व सी.एम.एस. गोमती नगर ऑडिटोरियम में आयोजित समारोह में सभी के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए डा. भारती गाँधी ने कहा कि मुझे प्रसन्नता है कि सी.एम.एस. के सभी कार्यकर्ता, शिक्षक व छात्र बड़े मनोयोग से एक ऐसे विश्व के नवनिर्माण में जुटे हैं जिसमें आध्यात्मिकता एवं चारित्रिक उत्कृष्टता की भावना समाहित है। उन्होंने कहा कि सी.एम.एस. के कर्तत्यनिष्ठ कार्यकर्ताओं, शिक्षकों व छात्रों की बदौलत ‘विश्व एकता की गूंज’ अब सारे विश्व में सुनाई देने लगी है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)