होम अभिभावकों को योगी सरकार ने दी बड़ी राहत, कस्तूरबा विद्यालय में 12वीं तक पढ़ेंगी छात्राएं
अभिभावकों को योगी सरकार ने दी बड़ी राहत, कस्तूरबा विद्यालय में 12वीं तक पढ़ेंगी छात्राएं
यूपी के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में पढ़ रही बेटियों के अभिभावकों योगी सरकार ने बड़ी राहत दी है। अब आवासीय सुविधा के साथ उनकी बेटियां बारहवीं तक निर्बाध की पढ़ाई कर सकेंगी। बेटियों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए योगी सरकार ने कस्तूरबा विद्यालय को इंटर तक कक्षाएं संचालन करने के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी है। पहले चरण में चार स्कूलों के उच्चीकरण की मंजूरी मिली है। इन विद्यालयों में भवन निर्माण कार्य भी शुरू हो गया है। आर्थिक रूप से कमजोर व ड्राप आउट बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए हर ब्लॉक मुख्यालयों पर एक-एक कस्तूरबा आवासीय बालिका विद्यालय संचालित किया जा रहा है। यहां कक्षा छह से आठ तक की छात्राओं को आवासीय सुविधा के साथ पढ़ाई कराई जा रही है। कक्षा आठ के बाद या तो पढ़ाई छूट जाती या फिर अभिभावक पढ़ाने को लेकर दिलचस्पी नहीं लेते हैं। इन समस्याओं को देखते हुए सरकार ने बेटियों को कस्तूरबा में ही 12वीं तक की पढ़ाई कराने का फैसला किया है। चार ब्लॉकों में उच्चीकरण की मंजूरी मिली है। इन ब्लॉकों में हॉस्टल व भवन निर्माण के लिए छह करोड़ रुपये का बजट भी कारदाई संस्था को अवमुक्त कर दिया गया है। सरकार के इस फैसले से छात्राओं को आगे की पढ़ाई करने के लिए दौड़ भाग से भी निजात मिलेगी।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।