होम सी.एम.एस. में यूनिवर्सिटी फेयर में 11 देशों के 50 से अधिक विश्वविद्यालय जुटे

यूथशिक्षा Alert Star Digital Team Aug 7, 2022 07:20 PM

सी.एम.एस. में यूनिवर्सिटी फेयर में 11 देशों के 50 से अधिक विश्वविद्यालय जुटे

सी.एम.एस. में यूनिवर्सिटी फेयर में 11 देशों के 50 से अधिक विश्वविद्यालय जुटे

सी.एम.एस. में  यूनिवर्सिटी फेयर  में 11 देशों के 50 से अधिक विश्वविद्यालय जुटे

लखनऊ, 7 अगस्त। सिटी मोन्टेसरी स्कूल द्वारा ‘यूनिवर्सिटी फेयर’ का भव्य आयोजन आज सी.एम.एस. कानपुर रोड ऑडिटोरियम में किया गया। इस अवसर पर कक्षा 11 व 12 के हजारों छात्रों ने देश-विदेश के विभिन्न विश्वविद्यालयों से पधारे प्रतिनिधियों से उच्च शिक्षण संस्थानों में दाखिले की प्रक्रिया को समझा। इस ‘यूनिवर्सिटी फेयर’ में इंग्लैण्ड, अमेरिका, कैनडा, आस्ट्रेलिया, जर्मनी, जापान, न्यूजीलैण्ड, आयरलैण्ड, यू.ए.ई., स्पेन एवं भारत समेत 11 देशों के 50 से अधिक प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधियों ने छात्रों को उच्चशिक्षा से सम्बन्धित सारगर्भित जानकारी प्रदान की, ‘यूनिवर्सिटी फेयर’ की खास बात रही कि इसमें छात्रों को विदेश में उच्चशिक्षा, स्कॉलिस्टिक एप्टीट्यूट टेस्ट (सैट) एवं एडवांस प्लेसमेन्ट (एपी) प्रोग्राम की विस्तार से जानकारी प्राप्त करने के साथ ही देश-विदेश के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में उपलब्ध पाठ्यक्रमों की जानकारी प्राप्त करने का अनूठा अवसर मिला। यूनिवर्सिटी फेयर के अन्तर्गत आज सी.एम.एस. कानपुर रोड परिसर में आनंद व उल्लास से परिपूर्ण वातावरण में शैक्षणिक चर्चा-परिचर्चाओं का दौर देखने को मिला।

इससे पहले, यूनिवर्सिटी फेयर का शुभारम्भ करते हुए सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य यही है कि 12वीं के बाद छात्र किसी द्विविधा में न रहें, उन्हें अपना लक्ष्य मालूम हो और वे मानसिक रूप से सशक्त रहें। डा. गाँधी ने कहा कि शैक्षिक क्षेत्र में कड़ी प्रतिस्पर्धा के इस दौर में सी.एम.एस. का भरसक यही प्रयास है कि भावी पीढ़ी को उज्जवल भविष्य की अपार संभावनाएं मिल सके, जिससे आज की युवा पीढ़ी अपनी रूचि के क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर सपनों को साकार कर सके।

                       

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)