होम अक्षरा सिंह को फटी जीन्स की वजह से पड़ी मां से डांट, कहा- बदतमीज हो तुम

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Aug 6, 2022 10:21 PM

अक्षरा सिंह को फटी जीन्स की वजह से पड़ी मां से डांट, कहा- बदतमीज हो तुम

अक्षरा सिंह को फटी जीन्स की वजह से पड़ी मां से डांट, कहा- बदतमीज हो तुम

 अक्षरा सिंह को फटी जीन्स की वजह से पड़ी मां से डांट, कहा- बदतमीज हो तुम

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और काफी मजेदार पोस्ट शेयर करती हैं। अक्षरा के पोस्ट को फैंस द्वारा खूब पसंद किया जाता है। अब अक्षरा ने अपनी मां के साथ वीडियो शेयर किया है। हालांकि ये उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट किया है। वीडियो में आप देखेंगे कि अक्षरा की मां मेकअप रूम में अपना मेकअप कर रही होती हैं। वहीं अक्षरा उनके पीछे खड़ी होती हैं। अक्षरा ने इस दौरान शर्ट और जीन्स पहनी है। हालांकि उनकी जीन्स में फ्रंट से कट्स हैं जिस वजह से एक्ट्रेस की मां उनकी क्लास लगा रही हैं।
मां ने कपड़ों को लेकर डांटा
अक्षरा की मां कहती हैं, 'ईश्वर ने सब कुछ दिया है फिर भी ऐसे कपड़े पहनोगी तो सही नहीं है।' अक्षरा हैरान होते हुए कहती है, 'मम्मी इंडस्ट्री की होकर आप ऐसी बात कर रहे हो?' जिस पर मां जवाब देती हैं, वास्तु के हिसाब से यह सही नहीं है।फिर अक्षरा कहती हैं, 'तो वास्तु के हिसाब से पैंट बनवाए?'  मां जवाब देती हैं, 'बदतमीज हो तुम'। इसके बाद अक्षरा हंसने लगती हैं। उन्होंने वीडियो शेयर कर लिखा, 'इनको छुट्टी वाले दिन सिर्फ डांटने का मौका चाहिए होता है।'
पापा से पड़ी मार
इससे पहले अक्षरा ने एक वीडियो शेयर किया था जिसमे उनके साथ पापा थे। वीडियो में अक्षरा बच्ची बनी होती हैं और पापा उनसे पूछते हैं कि स्कूल जाते हो? ऊपर देखो और बताओ स्कूल जाते हो? इस पर अक्षरा जवाब देती हैं हां तो फिर पिता पूछते हैं कि कौनसे स्कूल जाते हो? फिर अक्षरा कहती हैं आड़ीबाड़ी में। इसके बाद पापा, अक्षरा के बाल पकड़कर उन्हें मारते हैं। ये वीडियो काफी फनी है और फैंस को ये काफी पसंद आया।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)