होम पानी बचाओ मार्च निकाला सी.एम.एस. छात्रों ने

यूथशिक्षा Alert Star Digital Team Jul 21, 2022 06:49 PM

पानी बचाओ मार्च निकाला सी.एम.एस. छात्रों ने

पानी बचाओ मार्च निकाला सी.एम.एस. छात्रों ने

  पानी बचाओ  मार्च निकाला सी.एम.एस. छात्रों ने

लखनऊ, 21 जुलाई। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, राजेन्द्र नगर (द्वितीय कैम्पस) के छात्रों ने आज एक विशाल मार्च निकालकर बड़े ही जोरदार तरीके से जनमानस को जल-सरंक्षण हेतु प्रेरित किया एवं जल के महत्व को विस्तार से बताया। छात्रों के इस मार्च का नेतृत्व प्रधानाचार्या श्रीमती शमीम सिंह ने किया। जनमानस ने सी.एम.एस. छात्रों की इस मुहिम की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए छात्रों का खूब उत्साहवर्धन किया। इस विशाल मार्च में सी.एम.एस. छात्रों ने नारे लगाते हुए एवं हाथों में बैनर-पोस्टर आदि लेकर राजेन्द्र नगर क्षेत्र में घूम-घूमकर जनमानस को जल संरक्षण के प्रति सचेत किया और पेयजल की सीमित उपलब्धता, जल प्रदूषण, जल की बर्बादी आदि विभिन्न मुद्दों पर जागरूक किया। सी.एम.एस. छात्रों ने ‘सेव वाटर’, ‘प्रिजर्व वाटर, प्रिजर्व लाइफ’, ‘पानी बहुमूल्य नहीं अमूल्य है’, ‘पेयजल असीमित नहीं, सीमित है’ आदि नारे लगाते हुए जल संरक्षण का अलख जगाया और स्वयं भी जल संरक्षण का संकल्प लिया।

            इससे पहले, जल संरक्षण मार्च का शुभारम्भ करते हुए सी.एम.एस. राजेन्द्र नगर (द्वितीय कैम्पस) की प्रधानाचार्या श्रीमती शमीम सिंह ने कहा कि दैनिक जीवन में जल के महत्व से हम सभी परिचित हैं, परन्तु फिर भी जल की बर्बादी व जल संरक्षण को लेकर जागरूक नहीं है। जल संसाान के महत्व को अगर नहीं समझा गया तो हम अपने वर्तमान के साथ ही भविष्य को भी अंधकार में डुबो रहे हैं। इसलिए बच्चों को बाल्यावस्था से ही जल संरक्षण के प्रति जागरूक करना आवश्यक है। विद्यालय के संस्थापक डा. जगदीश गाँधी ने सी.एम.एस. राजेन्द्र नगर कैम्पस के छात्रों, शिक्षकों व प्रधानाचार्या को इस सामाजिक कार्य हेतु हार्दिक बधाई दी है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)