होम अखिलेश तलाक दे दें तो वह उनका साथ छोड़कर नए गठबंधन की ओर चले जाएंगेः राजभर

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jul 20, 2022 09:00 PM

अखिलेश तलाक दे दें तो वह उनका साथ छोड़कर नए गठबंधन की ओर चले जाएंगेः राजभर

अखिलेश तलाक दे दें तो वह उनका साथ छोड़कर नए गठबंधन की ओर चले जाएंगेः राजभर

अखिलेश तलाक दे दें तो वह उनका साथ छोड़कर नए गठबंधन की ओर चले जाएंगेः राजभर

अपने बड़बोले बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने एक बार फिर बयानबाजी की है। इस बार उन्होंने सिर्फ अखिलेश यादव को ही नहीं बल्कि सपा, बसपा, कांग्रेस को भी निशाने पर लिया है। राजभर ने समाजवादी पार्टी, बसपा और उनकी खुद की पार्टी सुभासपा को भाजपा की बी टीम बताया है।
 

जीएसटी से सिर्फ राजनीति करने वालों को कष्ट हो रहा
बुधवार को किसी कार्यक्रम में जौनपुर पहुंचे राजभर ने कहा कि आटा, पनीर, दही जैसी साधारण वस्तुओं पर लगने वाली जीएसटी से सिर्फ राजनीति करने वालों को कष्ट हो रहा है। जनता को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। अगर जनता को फर्क पड़ता तो वह वोट देकर भाजपा की सरकार नहीं बनाती।
 

अगर अखिलेश उन्हें तलाक दे दें तो..
राजभर ने कहा कि अखिलेश यादव लगातार उनकी अपेक्षा करते हैं। ना मीटिंग में बुलाते हैं ना प्रेसवार्ता में ही उनको साथ लेते हैं। राष्ट्रपति चुनाव में भी उनसे कोई चर्चा नहीं की गई। भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रोपदी मुर्मू ने उनसे वोट मांगा तो उन्होंने वोट दे दिया। अगर अखिलेश यादव उन्हें तलाक दे दें तो वह उनका साथ छोड़कर नए गठबंधन की ओर चले जाएंगे। 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)