होम सेंटा टीचिंग प्रोफेशनल्स ओलम्पियाड में सी.एम.एस. शिक्षिका नेशनल टॉपर

यूथशिक्षा Alert Star Digital Team Jul 6, 2022 06:34 PM

सेंटा टीचिंग प्रोफेशनल्स ओलम्पियाड में सी.एम.एस. शिक्षिका नेशनल टॉपर

सेंटा टीचिंग प्रोफेशनल्स ओलम्पियाड में सी.एम.एस. शिक्षिका नेशनल टॉपर

सेंटा टीचिंग प्रोफेशनल्स ओलम्पियाड में सी.एम.एस. शिक्षिका नेशनल टॉपर

लखनऊ, 6 जुलाई। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर (द्वितीय कैम्पस) के इण्टरनेशनल कैम्ब्रिज सेक्शन की शिक्षिका सुश्री शिल्पी अग्रवाल ने सेंटा टीचिंग प्रोफेशनल्स ओलम्पियाड में नेशनल टॉपर का खिताब अर्जित कर लखनऊ का गौरव बढ़ाया है। सुश्री शिल्पी ने इस प्रतिष्ठित ओलम्यिाड में अपनी शिक्षण प्रतिभा व प्रोफेशनल कौशल का प्रदर्शन करते हुए कम्प्यूटर साइंस विषय में पूरे देश में प्रथम रैंक अर्जित की है तथापि सभी विषयों की ओवरऑल नेशनल रैंक में 9वाँ स्थान हासिल किया है। सी.एम.एस. संस्थापक डा. जगदीश गाँधी ने सुश्री शिल्पी अग्रवाल की शिक्षण प्रतिभा की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। कम्प्यूटर साइंस में प्रथम नेशनल रैंक अर्जित करने के उपलक्ष्य में सुश्री शिल्पी को 25,000 रूपये के नगद पुरस्कार जबकि ओवरऑल 9वीं रैंक अर्जित करने हेतु 20,000 रूपये के नगद पुरस्कार से नवाजा गया है। इसके अलावा, सुश्री शिल्पी को ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में दो सप्ताह की ट्रेनिंग का अवसर समेत अन्य अनेक आकर्षक पुरस्कारों से नवाजा गया है। इस प्रतिष्ठित ओलम्पियाड में 68 देशों के 7 लाख से अधिक शिक्षकों ने प्रतिभाग किया, जिसमें सुश्री शिल्पी अग्रवाल नेशनल टॉपर के रूप में सी.एम.एस. का गौरव बढ़ाया है। सेंटा टीचिंग प्रोफेशनल्स ओलम्पियाड अपने आप में देश भर के शिक्षकों के लिए शिक्षण उत्कृष्टता का प्रमाण है, जिसे पूरे देश में सराहा जाता है।

      सेन्टर फॉर टीचर एक्रिडिटेशन (सेन्टा) के तत्वावधान में टीचिंग प्रोफेशनल्स ओलम्पियाड (टी.पी.ओ.) का आयोजन प्रतिवर्ष किया जाता है, जिसका उद्देश्य शिक्षकों की शिक्षणेतर प्रतिभा एवं कौशल विकास को प्रोत्साहित एवं उत्प्रेरित करना है। इस अनूठी प्रतियोगिता में विषयवार ज्ञान, अनुभव एवं उच्च शैक्षणिक मानकों के आधार पर शिक्षकों का चयन किया जाता है। इस प्रकार, इस ओलम्पियाड द्वारा शिक्षकों की क्षमताओं को पहचानकर एवं उनकी प्रतिभाओं का विकास कर शिक्षणेतर कार्यो में उनके प्रदर्शन में गुणात्मक परिवर्तन लाया जा सकता है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)