होम सी.एम.एस. छात्रों ने मैथ्स ओलम्पियाड में एक गोल्ड सहित अर्जित किये कुल 5 पदक

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jun 8, 2022 06:44 PM

सी.एम.एस. छात्रों ने मैथ्स ओलम्पियाड में एक गोल्ड सहित अर्जित किये कुल 5 पदक

सी.एम.एस. छात्रों ने मैथ्स ओलम्पियाड में एक गोल्ड सहित अर्जित किये कुल 5 पदक

सी.एम.एस. छात्रों ने मैथ्स ओलम्पियाड में एक गोल्ड सहित  अर्जित किये कुल 5 पदक

लखनऊ, 8 जून। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, अलीगंज (प्रथम कैम्पस) के 5 मेधावी छात्रों ने सिंगापुर एण्ड एशियन स्कूल मैथ्स ओलम्पियाड (एस.ए.एस.एम.ओ.-2022) में पाँच पदक जीतकर लखनऊ का गौरव अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया है। इस प्रतिष्ठित ओलम्पियाड में सी.एम.एस. अलीगंज (प्रथम कैम्पस) के छात्र आर्यन सिंह डागुर ने गोल्ड मेडल, हैदर मुस्तफा खान, आराध्य चतुर्वेदी एवं वेदांश द्विवेदी ने सिल्वर मेडल जबकि नितिन वर्मा ने ब्रांज मेडल जीतकर अपने ज्ञान-विज्ञान व मेधात्व का परचम लहराया है। सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने इन मेधावी छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए विद्यालय की प्रधानाचार्या व शिक्षकों का आभार व्यक्त किया है। सिंगापुर इण्टरनेशनल मैथ कान्टेस्ट सेन्टर एवं स्कॉलास्टिक टेस्ट सिंगापुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस अन्तर्राष्ट्रीय ओलम्पियाड में विश्व के 25 से अधिक देशों के छात्रों ने प्रतिभाग किया, जिसमें मेजबान देश सिंगापुर भी शामिल है। ओलम्पियाड का उद्देश्य दुनिया भर के 15 से 18 साल के प्रतिभाशाली छात्रों को गणित और विज्ञान के क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा, सहयोग और नवाचार के लिए एक अर्न्तराष्ट्रीय मंच प्रदान करना है। वैज्ञानिक युग के महत्व को स्वीकारते हुए सी.एम.एस. अपने छात्रों का दृष्टिकोण वैज्ञानिक एवं विश्वव्यापी बनाने के उद्देश्य से जोरदार प्रयास कर रहा है जिसकी बदौलत सी.एम.एस. छात्र विभिन्न राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में नये नये कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)