होम सी.एम.एस. कानपुर रोड कैम्पस द्वारा डिवाइन एजुकेशन कान्फ्रेन्स का भव्य आयोजन

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Mar 24, 2022 07:25 PM

सी.एम.एस. कानपुर रोड कैम्पस द्वारा डिवाइन एजुकेशन कान्फ्रेन्स का भव्य आयोजन

सी.एम.एस. कानपुर रोड कैम्पस द्वारा डिवाइन एजुकेशन कान्फ्रेन्स का भव्य आयोजन

सी.एम.एस. कानपुर रोड कैम्पस द्वारा डिवाइन एजुकेशन कान्फ्रेन्स का भव्य आयोजन

लखनऊ, 24 मार्च। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, कानपुर रोड कैम्पस द्वारा विद्यालय के ऑडिटोरियम में आयोजित ‘डिवाइन एजुकेशन कान्फ्रेन्स’ में आज प्राइमरी सेक्शन के नन्हें-मुन्हों छात्रों को सार्वजनिक तौर पर सम्मानित किया गया। अपने अभूतपूर्व सम्मान से छात्र गद्गद् नजर आये जबकि अभिभावकों ने जोरदार तालियाँ बजाकर छात्रों की प्रतिभा को सराहा। इससे पहले, दीप प्रज्वलन समारोह, स्कूल प्रार्थना एवं सर्वधर्म प्रार्थना से समारोह का विधिवत् शुभारम्भ हुआ। इसके उपरान्त, शिक्षात्मक-साँस्कृतिक कार्यक्रमों की अनूठी छटा के बीच छात्रों ने सार्वभौमिक जीवन मूल्यों, विश्वव्यापी चिंतन, विश्व की सेवा के लिए तथा सभी चीजों में उत्कृष्टता विषय पर अपने सारगर्भित विचार प्रकट किये। इसके अलावा, विश्व संसद की अनूठी प्रस्तुति भी अभिभावकों के विशेष आकर्षण का केन्द्र रही। सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने विद्यालय के मेधावी छात्रों को पुरष्कृत कर सम्मानित किया।
    सी.एम.एस. कानपुर रोड कैम्पस की वरिष्ठ प्रधानाचार्या डा. (श्रीमती) विनीता कामरान ने इस अवसर पर कहा कि शिक्षा का तात्पर्य मात्र किताबी ज्ञान प्रदान करना ही नहीं है अपितु भावी पीढ़ी को ऐसे विचार प्रदान करने की आवश्यकता है कि वे मानवता के उत्थान व विकास में अपनी रचनात्मक ऊर्जा का सदुपयोग कर सकें। उद्देश्यपूर्ण शिक्षा का मनुष्य के ऊपर व्यापक प्रभाव होता है। सी.एम.एस. अपने छात्रों को व्यापक तथा समाजोपयोगी ज्ञान अर्जित करने के लिए प्रेरित करता है, जिससे ये छात्र आगे चलकर विश्व समाज का कल्याण कर सकें।
 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)