होम आजम खां को बड़ी राहत, तीन और मामलों में रिहाई के आदेश जारी

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Mar 23, 2022 09:26 PM

आजम खां को बड़ी राहत, तीन और मामलों में रिहाई के आदेश जारी

आजम खां को बड़ी राहत, तीन और मामलों में रिहाई के आदेश जारी

आजम खां को बड़ी राहत, तीन और मामलों में रिहाई के आदेश जारी

सीतापुर जेल में लंबे समय से बंद शहर विधायक आजम खां की रिहाई के लिए तीन और मामलों में परवाने जारी किए गए हैं, जबकि दूसरी ओर डूंगरपुर मामले में आरोप तय करने पर दाखिल आपत्ति फिर से बचाव की ओर से आपत्ति दाखिल की गई है।


जमीन कब्जाने, लूटपाट और धोखाधड़ी जैसे मामलों में शहर विधायक आजम खां करीब दो साल से जेल में हैं। सीतापुर जेल में बंद आजम की तमाम मामलों में जमानत अर्जी मंजूर हो चुकी है,लेकिन जमानती दाखिल नहीं किए गए थे,लेकिन अब लगातार जमानती दाखिल किए जा रहे हैं और उनकी रिहाई के  परवाने भी जारी किए जा रहे हैं। अब अजीमनगर थाने में दर्ज जमीन कब्जाने के मामले में भी कोर्ट की ओर से रिहाई परवाने जारी किए गए हैं। तीन मामलों में रिहाई के परवाने जारी किए गए हैं।

इससे पहले पांच मामलों में रिहाई के परवाने जारी हो चुके हैं। दूसरी ओर आजम खां पर डूंगरपुर मामले में आरोप तय करने के मामले में बचाव पक्ष की ओर से दाखिल आपत्ति पर फिर से बचाव पक्ष की ओर से आपत्ति दाखिल की गई है,जिस पर अब कोर्ट सात अप्रैल को सुनवाई करेगा।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)