होम पुलिस मुझे गोली न मारे; गले में तख्ती टांगकर थाने में पहुंचा हत्या का आरोपी

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Mar 23, 2022 09:03 PM

पुलिस मुझे गोली न मारे; गले में तख्ती टांगकर थाने में पहुंचा हत्या का आरोपी

पुलिस मुझे गोली न मारे; गले में तख्ती टांगकर थाने में पहुंचा हत्या का आरोपी

पुलिस मुझे गोली न मारे; गले में तख्ती टांगकर थाने में पहुंचा हत्या का आरोपी

पी में अपराधियों में पुलिस का डर साफ नजर आ रहा है। योगी की शपथ से पहले कई अपराधी गले में तख्ती टांग कर थाने पहुंचे और सरेंडर कर दिया। इसी तरह का एक और मामला आगरा से सामने आया है। यहां हत्याकांड का आरोपी पुलिस कार्रवाई के डर से थाने में सरेंडर करने पहुंच गया। दूसरे अपराधियों की तरह इस हत्यारोपी ने भी गले में तख्ती टांग रखी थी, जिसमें लिखा था मैं आत्मसमर्पण कर रहा हूं।


मुझे पुलिस गोली न मारे। यह पंक्तियां लिखी अपील को गले में तख्ती टांगकर एक युवक थाने में पहुंचा और स्वयं को पुलिस को सौंप दिया। युवक हत्या के एक मुकदमे में वांछित चल रहा था और पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिशें दे रही थी। अपील के साथ सरेंडर करने की घटना नगर में चर्चा का विषय बनी रही और सभी लोग कानून व्यवस्था की सख्ती और प्रदेश सरकार के अपराधियों के प्रति कडे रवैये की दाद देते नजर आए। 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी ने अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत एएसपी के पर्यवेक्षण और सीओ कमलेश कुमार के नेतृत्व में सिरसागंज पुलिस हत्या सहित आधा दर्जन मुकदमों में वांछित चल रहे अभियुक्त हिमांशु उर्फ हनी पुत्र संजय कुमार यादव उर्फ गुडडू निवासी सीएल वाटिका कस्बा अरांव थाना सिरसागंज को तलाश रही थी। इसके लिए पुलिस की टीम द्वारा कई बार संभावित ठिकानों पर दबिशें भी दी गई थीं। 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)