होम MLC चुनाव से पहले गाजीपुर में हाईवोल्टेज ड्रामा, एक प्रत्याशी का नाम वापस
MLC चुनाव से पहले गाजीपुर में हाईवोल्टेज ड्रामा, एक प्रत्याशी का नाम वापस
विधानसभा चुनाव में सातों सीटें सपा की झोली में डालने वाले गाजीपुर जिले में बुधवार को एमएलसी चुनाव से पहले हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। यहां से सपा प्रत्याशी पंडित भोलानाथ शुक्ल भाजपा नेता की कार से पहुंचे और अपना पर्चा वापस ले लिया। उनके पर्चा वापस लेने की खबर से सपाइयों में खलबली मच गई। इससे भाजपा प्रत्याशी चंचल सिंह के अलावा केवल मदन यादव ही मैदान में रह गए।
इधर मदन यादव के घर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने डेरा डाल दिया। एसडीएम जमानियां भारत भूषण के साथ राजस्व टीम ने मदन यादव के गांव अंधियारा में जांच पड़ताल और विकास कार्यों की पैमाइश शुरू करा दी।
इसकी जानकारी मिलते ही सपा के विधायकों और जिलाध्यक्ष समेत सैकड़ों कार्यकर्ता गांव पहुंच गए और प्रशासन की कार्रवाई का विरोध जताया। पूर्व मंत्री और विधायक जमानियां ओमप्रकाश सिंह ने एसडीएम की कार्यशैली पर नाराजगी जताई और भाजपा पर दबाव और सत्ता का दुरुपयोग करने का आरोप भी लगाया।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।