होम बागियों को तवज्जो देने से बगावत और बढ़ेगी, सुनील जाखड़ की सोनिया गांधी को सलाह

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Mar 23, 2022 09:11 PM

बागियों को तवज्जो देने से बगावत और बढ़ेगी, सुनील जाखड़ की सोनिया गांधी को सलाह

बागियों को तवज्जो देने से बगावत और बढ़ेगी, सुनील जाखड़ की सोनिया गांधी को सलाह

बागियों को तवज्जो देने से बगावत और बढ़ेगी, सुनील जाखड़ की सोनिया गांधी को सलाह

पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने सोनिया गांधी और पार्टी के असंतुष्ट जी-23 नेताओं के बीच हुई बैठक को लेकर शायराना अंदाज में नसीहत दी है। सुनील जाखड़ ने कहा कि असंतुष्टों को बहुत ज्यादा भाव देने से दूसरे असंतुष्टों के हौसले बुलंद होंगे। उन्होंने आगे कहा कि सर इतना मत झुकाओ कि दस्तार गिर पड़े।


सुनील जाखड़ ने बुधवार को कहा 'असंतुष्टों को बहुत ज्यादा भाव' देने से दूसरे असंतुष्टों के हौसले बुलंद होंगे। उन्होंने कहा, 'असंतुष्टों को बहुत ज्यादा भाव देने से न केवल दूसरे असंतुष्टों के हौसले बुलंद होंगे, बल्कि इससे पार्टी कार्यकर्ता भी हतोत्साहित होंगे।'

उन्होंने ट्वीट किया, 'झुक कर सलाम करने में क्या हर्ज है मगर सर इतना मत झुकाओ कि दस्तार गिर पड़े।' इस ट्वीट के साथ उन्होंने सोनिया गांधी की 'जी-23' नेताओं के साथ हो रही बैठकों से संबंधित कुछ समाचार पत्रों की कतरन भी पोस्ट की।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)