होम विवेक अग्निहोत्री ने पोस्ट की 1989 की डरावनी तस्वीर, बोले- जो बहस करे, दिखा दो

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Mar 23, 2022 09:17 PM

विवेक अग्निहोत्री ने पोस्ट की 1989 की डरावनी तस्वीर, बोले- जो बहस करे, दिखा दो

विवेक अग्निहोत्री ने पोस्ट की 1989 की डरावनी तस्वीर, बोले- जो बहस करे, दिखा दो

विवेक अग्निहोत्री ने पोस्ट की 1989 की डरावनी तस्वीर, बोले- जो बहस करे, दिखा दो

द कश्मीर फाइल्स डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने सोशल मीडिया पर दिल दहलाने वाली रिपोर्ट पोस्ट की है। साथ में लिख है कि जो भी मरे लोगों की संख्या पर बहस करे उसे यह 1989 की रिपोर्ट दिखा दीजिए।

बता दें कि बीते दिनों बीते दिनों जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्य मंत्री उमर अब्दुल्ला ने का था कि फिल्म में कई बातें झूठी दिखाई गई हैं। जब यह सब हुआ तब फारूक अब्दुल्ला चीफ मिनिस्टर नहीं थे। यह एक कॉमर्शियल मूवी है। अब विवेक ने उनको टैग करके दिल दहलाने वाली घटना ट्विटर पर पोस्ट की है।

विवेक अग्निहोत्री ने उमर अब्दुल्ला को किया टैग

फिल्म द कश्मरीर फाइल्स को लेकर पूरा देश दो हिस्सों में बंट गया है। कई लोग फिल्म को लेकर बेहद इमोशनल हैं तो कुछ इसे प्रोपागैंडा बता रहे हैं। बीते दिनों उमर अब्दुल्ला ने कहा था कि फिल्म में कई बातें झूठ बताई गई हैं। अब विवेक अग्निहोत्री ने ट्वीट करके उनको जवाब दिया है। विवेक ने लिखा है, जब भी कोई नरसंहार को न मानने वाला मरे हुए लोगों की संख्या पर बहस करे, उसे 1989 की ये रिपोर्ट दिखाकर पूछना, आप रमेस कुमार को कितने नंबर देंगे? वैसे उस वक्त उमर अब्दुल्ला के पिता और श्री शेख अब्दुल्ला के बेटे उस वक्त मुख्यमंत्री थे।

भारत माता की जय बोलने पर काट दी जुबान

इस रिपोर्ट में रमेश कुमार की तस्वीर के साथ लिखा है, रमेश कुमार का पूछना है कि वह अपना नाम भी कैसे लें क्योंकि इस्लामिक फंडामेंडलिस्ट ने भारत माता की जय कहने पर उनकी जुबान काट दी। विवेक अग्निहोत्री के इस पोस्ट पर कई लोगों ने सवाल किया है कि उन्होंने फिल्म में यह सीन क्यों नहीं दिखाया। कई लोगों ने लिखा है कि कश्मीर की कहानियां दिखाने में वेब सीरीज भी कम पड़ जाएगी।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)