होम ‘ओपेन डे समारोह’ में अपनी बहुमुखी प्रतिभा का जोरदार प्रदर्शन किया सी.एम.एस. छात्रों ने

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Mar 13, 2022 06:24 PM

‘ओपेन डे समारोह’ में अपनी बहुमुखी प्रतिभा का जोरदार प्रदर्शन किया सी.एम.एस. छात्रों ने

‘ओपेन डे समारोह’ में अपनी बहुमुखी प्रतिभा का जोरदार प्रदर्शन किया सी.एम.एस. छात्रों ने

‘ओपेन डे समारोह’ में अपनी बहुमुखी प्रतिभा का जोरदार प्रदर्शन किया सी.एम.एस. छात्रों ने

लखनऊ, 13 मार्च। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, चौक कैम्पस में ‘ओपेन डे समारोह’ बड़े ही हर्षोल्लास के साथ छात्रों एवं उनके अभिभावकों तथा शिक्षकों ने मिलकर मनाया। इस अवसर विद्यालय के छात्रों ने अपनी बहुमुखी प्रतिभा का अभूतपूर्व प्रदर्शन कर विद्यालय के मिशन ”प्रत्येक बालक धरती का प्रकाश है“ को बड़े ही अनूठे ढंग से प्रकाशित किया।    इस अवसर पर खेल-खेल में मोण्टसरी शिक्षा प्रणाली से शिक्षक द्वारा बच्चों को पढ़ाना एवं कम्प्यूटर पर नर्सरी राइम व कहानियों द्वारा जीवन मूल्यों की शिक्षा देना आदि रोचक कार्यक्रमों को दर्शकों ने खूब पसंद किया जिसमें छोटे-छोटे बच्चे बड़े आत्मविश्वास से अपने विचार व्यक्त कर रहे थे एवं इस स्वच्छन्द व प्रभावशाली अभिव्यक्ति से अभिभावक अत्यन्त प्रफुल्लित दिख रहे थे। इसके अलावा विद्यलाय के छात्रों द्वारा प्रस्तुत क्लासरूम एक्टिविटी ने भी दर्शकों को खूब लुभाया।

                सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने इस अवसर पर अभिभावकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि जीवन मूल्यों पर आधारित शिक्षा छात्रों का जीवन पर्यन्त साथ देती है। हमें बालक को जड़ से मजबूत बनाना है और इसके लिए जीवन मूल्यों की शिक्षा देनी होगी। सी.एम.एस. चौक कैम्पस की प्रधानाचार्या श्रीमती अदिति शर्मा ने अभिभावकों के सहयोग के प्रति हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि प्रत्येक बच्चा परमात्मा का उपहार है और हमारा पूर्ण प्रयास है कि हर बच्चा समाज का प्रकाश बनें, इसके लिए हम छात्रों भौतिक, सामाजिक व आध्यात्मिक शिक्षा देते हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)