होम क्या समाजवादी पार्टी को सताने लगा हार का डर ?

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Mar 9, 2022 07:53 PM

क्या समाजवादी पार्टी को सताने लगा हार का डर ?

क्या समाजवादी पार्टी को सताने लगा हार का डर ?

क्या समाजवादी पार्टी को सताने लगा हार का डर ?

समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव ने मंगलवार को एक बार फिर कहा कि यह उत्तर प्रदेश की लोकतंत्र को बचाने की आखिरी लड़ाई है। उन्होंने कहा कि एग्जिट पोल यह धारणा बनाना चाहते हैं कि भाजपा जीत रही है। यह लोकतंत्र की आखिरी लड़ाई है। उम्मीदवारों को बिना बताए ईवीएम पहुंचाई जा रही है। 

सपा प्रमुख ने कहा कि क्या वजह है कि बिना किसी सिक्योरिटी के ईवीएम जा रही है। ईवीएम के बारे में मानना है कि वो किसी भी वेयर हाउस में रखी है तो उम्मीदवारों की जानकारी के बिना नहीं जा सकती है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री आवास से प्रमुख सचिव और मुख्यमंत्री फोन करके डीएम को बता रहे हैं। यह लोग उसी दिन घबरा गए जिस दिन अखबारों में कुछ जगह आया कि कहीं पार्क की सफाई हो रही है, कहीं घर की सफाई हो रही है।

पत्रकारों को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि जमीन पर चल रहा चुनाव भाजपा के खिलाफ था, जनता की नाराजगी थी। लेकिन कल जो एग्जिट पोल आए हैं वो यह धारणा बनाना चाहते है कि भाजपा जीत रही है। ताकि वो चोरी भी करें तो उसके बारे में पता भी न लगे।

उन्होंने नौजवानों, किसानों से कहा कि आप अपने वोट को बचाइये। यह लोकतंत्र की आखिरी लड़ाई है। इसके बाद क्रांति के दम पर ही बदलाव आ सकता है। इसलिए मैं अपने पार्टी के लोगों से और सच्चे लोगों से कहना चाहता हूं कि आप लोग आगे आइये और लोकतंत्र को बचाने के लिए खड़े हों।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)