होम मानसिक दबाव बनाने का जरिया है एग्जिट पोल: जयंत चौधरी

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Mar 9, 2022 07:48 PM

मानसिक दबाव बनाने का जरिया है एग्जिट पोल: जयंत चौधरी

मानसिक दबाव बनाने का जरिया है एग्जिट पोल: जयंत चौधरी

मानसिक दबाव बनाने का जरिया है एग्जिट पोल: जयंत चौधरी

राष्ट्रीय लोकदल (आरएलडी) के अध्यक्ष जयंत चौधरी ने मंगलवार को कहा कि एक्जिट पोल एक ऐसा दृष्टिकोण है, जिससे वह सहमत नहीं हैं। उन्होंने दावा किया कि यह (एक्जिट पोल) मानसिक दबाव बनाने का जरिया है। आरएलडी प्रमुख ने आश्चर्य व्यक्त किया कि एक्जिट पोल करने वाले कहां से ये आंकड़े लाते हैं। आरएलडी का उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली समाजवादी पार्टी (सपा) से गठबंधन है। चौधरी की यह टिप्पणी एक्जिट पोल को लेकर अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया के एक दिन बाद आई है। यादव ने इन सर्वेक्षणों को खारिज कर दिया था कि सत्तारूढ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अपने प्रतिद्वंद्वी दलों से आगे रहेगी। चौधरी ने पार्टी की ओर से जारी एक बयान में कहा, ‘‘जब तक ईवीएम नहीं खुलती, कोई भी परिणाम नहीं जान सकता। एक्जिट पोल की एक प्रक्रिया है। मतदान केंद्रों पर एक्जिट पोल करने वाला कोई भी व्यक्ति नहीं पाया गया। मुझे नहीं पता, वे कहां से आंकड़े प्राप्त करते हैं। यह एक दृष्टिकोण है और मैं इससे सहमत नहीं हूं। यह मानसिक दबाव बनाने का एक तरीका है।’’ इससे पहले दिन में आरएलडी प्रमुख ने बहुप्रतीक्षित चुनाव परिणामों औरएक्जिट पोल की भविष्यवाणियों को लेकर परोक्ष रूप से भाजपा पर निशाना साधा था। 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)