होम चुनाव परिणाम आने से कुछ घंटों पहले सबसे ज्यादा लड्डुओं के ऑर्डर किसने दिये?
चुनाव परिणाम आने से कुछ घंटों पहले सबसे ज्यादा लड्डुओं के ऑर्डर किसने दिये?
पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों के परिणाम सामने आने में अब कुछ ही घंटों का समय बचा है। सभी प्रत्याशियों की धड़कनें बढ़ी हुई हैं कि कल क्या होगा? जैसे परीक्षा परिणाम आने से पहले अधिकतर छात्र उपासना में जुट जाते हैं उसी तरह विधानसभा चुनाव लड़े प्रत्याशी इस समय धार्मिक अनुष्ठान करते देखे जा सकते हैं। कुछ प्रत्याशियों ने ईवीएम स्ट्रांग रूम पर नजर रखने के लिए अपने प्रतिनिधि तैनात किये हुए हैं तो कई प्रत्याशी कल होने वाली मतगणना पर नजर रखने के लिए अपने लोगों को टिप्स दे रहे हैं। दूसरी ओर राजनीतिक दल उत्तराखंड और गोवा में संभावित त्रिशंकु विधानसभा की स्थिति को देखते हुए जोड़तोड़ की तैयारी में लग गये हैं। भाजपा ने उत्तराखंड में कैलाश विजयवर्गीय को और कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को नयी सरकार बनने तक के लिए वहां भेज दिया है। इसी तरह गोवा में भी महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस कमान संभाल चुके हैं।
रोड शो करेंगे मोदी
लेकिन इस सबके बीच सबकी नजर उत्तर प्रदेश के परिणामों पर है। देश के इस सबसे बड़े सूबे में किसकी बनेगी सरकार इसका इंतजार सभी को है। भाजपा जहां अपनी जीत के प्रति पूरी तरह आश्वस्त है तो वहीं समाजवादी पार्टी को भी इस बार अपनी सरकार बनने का पूरा भरोसा है। भाजपा को जीत का विश्वास इतना है कि उसने यूपी की जीत का जश्न 11 मार्च को गुजरात में मनाने की तैयारी भी कर रही है। इस साल नवंबर-दिसंबर में होने वाले गुजरात विधानसभा चुनावों की तैयारी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह दो दिन के गुजरात दौरे पर जा रहे हैं। 11 मार्च को प्रधानमंत्री अहमदाबाद में एक रोड शो करेंगे और एक बड़ी जनसभा को भी संबोधित करेंगे। बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री की जनसभा के लिए 1 लाख लोगों को जुटाया जा रहा है।
पंजाब की तैयारी
जहां तक पंजाब की बात है तो कांग्रेस को अब भी इस बात का भरोसा नहीं हो रहा है कि सत्ता उसके हाथ से जा रही है। आम आदमी पार्टी के खेमे में हलचल तेज है तो सुखबीर सिंह बादल भी आज स्वर्ण मंदिर पहुँचे और मत्था टेकने के बाद जब मीडिया से बात की तो अपनी जीत का विश्वास जताया।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।