होम कांग्रेस ने 10 मार्च को बुलाई विधायक दल की बैठक, सिद्धू बोले- सभी नवनिर्वाचित MLAs हों शामिल
कांग्रेस ने 10 मार्च को बुलाई विधायक दल की बैठक, सिद्धू बोले- सभी नवनिर्वाचित MLAs हों शामिल
पंजाब समेत पांच राज्यों के चुनाव परिणाम 10 मार्च को सामने आएंगे। पंजाब की 117 सीटों के लिए 20 फरवरी को मतदान हुआ था। इस दौरान तमाम राजनीतिक दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी थी। जिसमें कांग्रेस, भाजपा+पीएलसी, आम आदमी पार्टी और शिअद शामिल है। हालांकि मुख्य मुकाबला कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच देखने को मिला। लेकिन एग्जिट पोल के नतीजे तो काफी अलग दिखाई दिए। एग्जिट पोल की मानें तो पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने की संभावना है। हालांकि तमाम राजनीतिक दलों ने परिणाम तक का इंतजार करने की बात कही है।
बैठक में शामिल हों कांग्रेस नेता
इसी बीच कांग्रेस की पंजाब इकाई के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने बुधवार को बताया कि कांग्रेस विधायक दल की पहली बैठक 10 मार्च को होगी। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि यह निर्णय लिया गया है कि कांग्रेस विधायक दल की पहली बैठक 10 मार्च को पीपीसीसी कार्यालय (कांग्रेस भवन, सेक्टर 15) में शाम 5 बजे होगी। पंजाब कांग्रेस के सभी नवनिर्वाचित विधायकों से अनुरोध है कि वो इस बैठक में हिस्सा लें।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।