होम महाराष्ट्र में तेज हुई नवाब मलिक के इस्तीफे की मांग

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Mar 9, 2022 07:33 PM

महाराष्ट्र में तेज हुई नवाब मलिक के इस्तीफे की मांग

महाराष्ट्र में तेज हुई नवाब मलिक के इस्तीफे की मांग

महाराष्ट्र में तेज हुई नवाब मलिक के इस्तीफे की मांग

महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे सरकार में मंत्री एनसीपी नेता नवाब मलिक के खिलाफ भाजपा का हो-हल्ला लगातार जारी है। भाजपा लगातार नवाब मलिक के इस्तीफे की मांग कर रही है। भाजपा की ओर से प्रदर्शन भी किया जा रहा है। आज एक और प्रदर्शन निकालने की कोशिश भाजपा की ओर से की जा रही थी। इसी दौरान महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और भाजपा के कई अन्य नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। हालांकि बाद में उन्हें रिहा कर दिया गया। हिरासत में जिन लोगों को लिया गया उनमें महाराष्ट्र भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटील, आशीष शेलार, मंगल प्रभात लोढ़ापुलिस के मुताबिक कुछ कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद इन नेताओं को रिहा कर दिया गया। हालांकि इस प्रदर्शन के कारण इलाके में यातायात बाधित रही और जाम लग गया। भाजपा नेताओं के प्रदर्शन के मद्देनजर इलाके में अतिरिक्त पुलिस बलों की भी तैनाती कर दी गई है। फिलहाल इस मामले को लेकर कोई भी प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है। महाराष्ट्र में भाजपा की सहयोगी रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (अठावले) के प्रमुख और केंद्रीय सरकार में मंत्री रामदास अठावले ने भी नवाब मलिक से इस्तीफे की मांग की है। अठावले ने कहा कि एक मंत्री को बर्खास्त करने की जरूरत है लेकिन उन्हें पद से नहीं हटाया जा रहा है और ऐसा करके महाराष्ट्र की परंपरा को कलंकित किया जा रहा है।  शामिल थे। इन्हें मेट्रो सिनेमा के पास हिरासत में लिया गया था और येलो गेट पुलिस थाने में ले जाया गया।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)