होम खरगे के ‘मोदी का बाप भी जाएगा’ बयान पर बिहार में बवाल, CM सम्राट चौधरी ने राहुल गांधी से की माफी की मांग

प्रादेशिकीबिहार Alert Star Digital Team Oct 25, 2026 07:18 PM

खरगे के ‘मोदी का बाप भी जाएगा’ बयान पर बिहार में बवाल, CM सम्राट चौधरी ने राहुल गांधी से की माफी की मांग

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर दिए गए विवादित बयान पर बिहार की राजनीति गरमा गई है।

खरगे के ‘मोदी का बाप भी जाएगा’ बयान पर बिहार में बवाल, CM सम्राट चौधरी ने राहुल गांधी से की माफी की मांग

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर दिए गए विवादित बयान पर बिहार की राजनीति गरमा गई है। रविवार, 25 अक्टूबर 2026 को पटना में एक कार्यक्रम के दौरान खरगे ने मंच से कहा था, “मोदी का बाप भी जाएगा.” उनके इस बयान पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी और कांग्रेस नेतृत्व से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की।

सीएम सम्राट चौधरी ने खरगे की टिप्पणी को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के पिता के खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल करना गलत है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस तरह की बयानबाजी से कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी की प्रधानमंत्री के परिवार के प्रति दुर्भावना जाहिर होती है।

‘कांग्रेस अध्यक्ष और राहुल गांधी को माफी मांगनी चाहिए’

सम्राट चौधरी ने कहा, "कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के द्वारा जो बयान दिया गया, देश के प्रधानमंत्री के पिताजी के खिलाफ अपशब्द का प्रयोग करना अत्यंत ही दुर्भाग्यपूर्ण है और ये दिखाता है कि कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी किस तरह देश के प्रधानमंत्री के परिवार के प्रति एक तरह से दुर्भावना दिखाने का प्रयास करते हैं. इसलिए मैं कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राहुल गांधी से मांग करता हूं कि आप तुरंत, प्रधानमंत्री के पिताजी के खिलाफ जो अपशब्द का प्रयोग किया गया, इसके लिए कांग्रेस पार्टी, कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को माफी मांगनी चाहिए."

मुख्यमंत्री ने आगे कहा, "ये एक तरह से अपराध है कि देश के प्रधानमंत्री के परिवार के प्रति इस प्रकार की दुर्भावना के साथ आप राजनीति कर रहे हैं."

सम्राट चौधरी ने कांग्रेस अध्यक्ष के बयान पर आपत्ति जताते हुए पार्टी और उसके वरिष्ठ नेताओं से माफी की मांग दोहराई। इस विवाद ने बिहार में कांग्रेस और बीजेपी के बीच राजनीतिक बयानबाजी को और तेज कर दिया है।

संजय सरावगी ने भी बयान को बताया दुर्भाग्यपूर्ण

बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के परिवार को लेकर की गई टिप्पणी की आलोचना की। उन्होंने कहा कि राजनीतिक मतभेद अपनी जगह हैं, लेकिन सार्वजनिक जीवन में भाषा की मर्यादा और लोकतांत्रिक मूल्यों का सम्मान करना सभी नेताओं की जिम्मेदारी है।

सरावगी ने कांग्रेस अध्यक्ष के बयान को पार्टी की हताशा और संस्कारहीन राजनीतिक संस्कृति का परिचायक बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए इस तरह की भाषा का इस्तेमाल देश की जनता के जनादेश का अपमान है। उनके मुताबिक, कांग्रेस को समझना चाहिए कि प्रधानमंत्री पद की अपनी गरिमा होती है।

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने यह भी आरोप लगाया कि मल्लिकार्जुन खरगे के बयान राहुल गांधी, सोनिया गांधी और पूरे गांधी परिवार की लिखी हुई स्क्रिप्ट का हिस्सा हैं। खरगे की टिप्पणी के बाद बीजेपी नेताओं ने कांग्रेस नेतृत्व से माफी की मांग की है, जिससे राजनीतिक विवाद और गहरा गया है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)