होम नतीजों से पहले ही गोवा में भाजपा ने शुरू कर दी सरकार बनाने की तैयारी! यह रहा पूरा प्लान
नतीजों से पहले ही गोवा में भाजपा ने शुरू कर दी सरकार बनाने की तैयारी! यह रहा पूरा प्लान
उत्तर प्रदेश सहित पांच राज्यों के चुनावी नतीजे 10 मार्च को आने वाले हैं। इन पांच राज्यों में गोवा भी शामिल है। गोवा में विधानसभा की 40 सीटें हैं। इन 40 सीटों पर 14 फरवरी को मतदान हुए थे। सभी पार्टियों ने गोवा में पूरी ताकत से चुनाव लड़ा है। हालांकि वहां मुख्य मुकाबला अब तक कांग्रेस और भाजपा के बीच ही हुआ करता था। लेकिन इस बार के चुनाव में तृणमूल कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के एंट्री ने यहां के मुकाबले को दिलचस्प बना दिया है। गोवा को लेकर तमाम एग्जिट पोल भी आ गए हैं। एग्जिट पोल की माने तो गोवा में किसी को पूर्ण बहुमत नहीं मिल रही है। हालांकि कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर सकती हैं। भाजपा भी बहुत ज्यादा पीछे नहीं है। सरकार बनाने में भाजपा या फिर कांग्रेस 2-3 सीटों से पीछे रह सकती हैं। दूसरी ओर खबर यह भी है कि भाजपा ने गोवा में बहुमत ना बम मिलने के बावजूद भी सरकार कैसे बने, इसको लेकर अपनी तैयारी शुरू कर दी है। गोवा को लेकर भाजपा की एक बड़ी बैठक में हुई थी। इन सबके बीच गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा कि कल नतीज़ों का दिन हैं। भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार आ जाएगी। अगर एक दो सीट कम पड़ेगी तो हमें विश्वास है कि ऐसी स्थिति में जो निर्दलीय है, उनका सहयोग हमें मिलेगा। आपको बता दें कि हाल में ही प्रमोद सावंत दिल्ली भी पहुंचे थे जहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी। इस मुलाकात के भी कई मायने निकाले जा रहे हैं।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।