होम आल इण्डिया ‘‘इण्डियन इन्टेलीजेन्स टेस्ट’’ में सी.एम.एस. छात्रा को प्रथम रैंक

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jan 31, 2022 07:30 PM

आल इण्डिया ‘‘इण्डियन इन्टेलीजेन्स टेस्ट’’ में सी.एम.एस. छात्रा को प्रथम रैंक

आल इण्डिया ‘‘इण्डियन इन्टेलीजेन्स टेस्ट’’ में सी.एम.एस. छात्रा को प्रथम रैंक

आल इण्डिया ‘‘इण्डियन इन्टेलीजेन्स टेस्ट’’ में सी.एम.एस. छात्रा को प्रथम रैंक

लखनऊ, 31 जनवरी। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, चौक कैम्पस की कक्षा-9 की छात्रा सान्या श्रीवास्तव ने इण्डियन इन्टेलीजेन्स टेस्ट में अखिल भारतीय स्तर पर प्रथम रैंक अर्जित लखनऊ का गौरव बढ़ाया है। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता दैनिक जागरण प्रकाशन लिमिटेड के तत्वावधान में आयोजित हुई, जिसमें पूरे देश के विभिन्न राज्यों के  कक्षा 5 से 12 तक के हजारों छात्रों ने प्रतिभाग किया।  यह प्रतियोगिता छात्रों की नैसर्गिक प्रतिभा को पहचानने, निखारने व और अधिक विकसित करने के उद्देश्य से आयोजित की गई। अखिल भारतीय स्तर की इस प्रतियोगिता में सी.एम.एस. चौक कैम्पस की इस मेधावी छात्रा ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा, ज्ञान व सृजनात्मक सोच का शानदार प्रदर्शन कर राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम रैंक अर्जित की। सान्या ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता व शिक्षकों के अलावा विद्यालय के शान्तिपूर्ण शैक्षिक वातावरण को दिया है। सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने इस मेधावी छात्रा के उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)