होम योगी का राहुल-प्रियंका पर तंज, आपदा में इन्हें भारत नहीं, इटली में बैठी नानी याद आती हैं

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jan 30, 2022 08:49 PM

योगी का राहुल-प्रियंका पर तंज, आपदा में इन्हें भारत नहीं, इटली में बैठी नानी याद आती हैं

योगी का राहुल-प्रियंका पर तंज, आपदा में इन्हें भारत नहीं, इटली में बैठी नानी याद आती हैं

योगी का राहुल-प्रियंका पर तंज, आपदा में इन्हें भारत नहीं, इटली में बैठी नानी याद आती हैं

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुलंदशहर में प्रभावी मतदाता सम्मेलन को संबोधित किया। इसी दौरान योगी आदित्यनाथ ने पहले की सरकारों पर निशाना साधा। साथ ही साथ राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर भी जमकर हमले किए। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर हमला करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भाई-बहन की पार्टी को आपदा आने पर भारत याद नहीं आता, तब इन्हें इटली में नानी याद आती हैं। आपको बता दें कि योगी आदित्यनाथ लगातार पश्चिमी उत्तर प्रदेश में चुनाव प्रचार कर रहे हैं और समाजवादी पार्टी, बसपा और कांग्रेस पर जबरदस्त तरीके से निशाना भी साधा रहे हैं।अखिलेश यादव और मायावती पर निशाना साधते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पहले की सरकारों को विकास के लिए फुर्सत नहीं थी। चाचा-भतीजे की पार्टी के लिए सैफई परिवार का विकास ही उनका सब कुछ था। बहनजी के लिए भतीजे का विकास ही सब कुछ था। उन्होंने काह कि हमारी सरकार ने COVID19 के खिलाफ लड़ाई लड़ी। राज्य में मामलों में अब गिरावट आई है... हमने राज्य में युवाओं को रोजगार मुहैया कराया है. समाजवादी पार्टी ने प्रदेश में कोई विकास कार्य नहीं कराया। उत्तर प्रदेश आज शाम तक वैक्सीन की 26 करोड़ डोज़ देने वाला देश का पहला राज्य होगा। योगी ने काह कि तीसरी वेव के दौरान एक नया वेरिएंट ओमिक्रोन देखने को मिला, लोग आशंकित थे कि क्या होगा। हमने कहा कि हमारी सरकार न केवल पेशेवर गुंडों और माफियाओं को ठीक करती है बल्कि कोरोना को भी ठीक कर देगी। अपने संबोधन में योगी आदित्यनाथ ने सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि आज उत्तर प्रदेश के युवाओं को पढ़ाई के लिए दूसरे प्रदेशों की दौड़ नहीं लगानी पड़ती। आज हापुड़ में ही भाजपा सरकार के प्रयासों से राजकीय महिला महाविद्यालय, राजकीय पॉलीटेक्निक के साथ ITI भी बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की भाजपा सरकार ने 'अंत्योदय' की संकल्पना को साकार करते हुए वृद्धों, निराश्रित महिलाओं और दिव्यांगजनों को सालाना ₹12000 पेंशन की सुविधा प्रदान की है। जनपद हापुड़ में विगत 5 वर्षों में इन पेंशन लाभार्थियों की संख्या में भी क्रमश:73%, 102% व 44% की वृद्धि हुई है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)