होम अमरिंदर के उम्मीदवार मांग रहे कमल का निशान, 4 को मिला तो एक से छिनी उम्मीदवारी
अमरिंदर के उम्मीदवार मांग रहे कमल का निशान, 4 को मिला तो एक से छिनी उम्मीदवारी
पंजाब में मुख्यमंत्री पद से हटाए जाने के बाद अपनी पार्टी बना चुके कैप्टन अमरिंदर सिंह विधानसभा चुनाव में अपना दम लगा रहे हैं। हालांकि उनकी पार्टी के लिए कई मुश्किलें भी सामने आ रही हैं। पार्टी के ज्यादातर प्रत्याशी भाजपा के चुनाव चिन्ह पर मैदान में उतरना चाहते हैं। दरअसल, अमरिंदर सिंह ने पंजाब लोक कांग्रेस बनाया था और भाजपा के साथ गठबंधन कर चुनावी मैदान में उतरने जा रहे हैं। पंजाब लोक कांग्रेस का चुनाव चिन्ह हॉकी स्टिक और बॉल है। लेकिन कई उम्मीदवार भाजपा के चुनाव चिन्ह कमल पर मैदान में उतरने की दिलचस्पी दिखा रहे हैं। इसी कड़ी में पार्टी ने फिलहाल 4 प्रत्याशियों को कमल के चुनाव चिन्ह पर मैदान में उतरने की अनुमति तो दे दी है लेकिन एक को हटा दिया है।अमरिंदर सिंह की चिंता फिलहाल बढ़ती जा रही है। यही कारण है कि वह भाजपा के साथ लगातार बैठक कर रहे हैं। फिलहाल अमरिंदर सिंह ने अपनी पार्टी की प्रत्याशियों की दूसरी सूची पर रोक लगा दी है। माना जा रहा है कि अमरिंदर सिंह अपनी पार्टी का भाजपा में विलय भी करा सकते हैं। इससे पहले भाजपा और पंजाब लोक कांग्रेस में एक साथ चुनाव लड़ने को लेकर सहमति बनी थी। अमरिंदर सिंह की पार्टी को भाजपा की ओर से 37 सीटें दी गई हैं। अमरिंदर सिंह ने 22 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। अमरिंदर सिंह के करीबी माने जाने वाले पूर्व मंत्री राणा गुरमीत सोढ़ी और फतेह जंग सिंह बाजवा ने उनकी पार्टी में शामिल होने की बजाय भाजपा को ज्यादा महत्व दिया।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।