होम MLC सीट नहीं मिलने से नाराज हुए मुकेश सहनी, कहा: भाजपा-जदयू की हिटलरशाही नहीं चलेगी

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jan 30, 2022 08:32 PM

MLC सीट नहीं मिलने से नाराज हुए मुकेश सहनी, कहा: भाजपा-जदयू की हिटलरशाही नहीं चलेगी

MLC सीट नहीं मिलने से नाराज हुए मुकेश सहनी, कहा: भाजपा-जदयू की हिटलरशाही नहीं चलेगी

MLC सीट नहीं मिलने से नाराज हुए मुकेश सहनी, कहा: भाजपा-जदयू की हिटलरशाही नहीं चलेगी

विधान परिषद चुनाव को लेकर बिहार की राजनीति दिलचस्प मोड़ पर खड़ी हुई है। बिहार विधान परिषद की 24 सीटों पर चुनाव होने हैं। इन 24 सीटों को लेकर एनडीए में घमासान छिड़ गया है। बिहार में एनडीए के दो प्रमुख दल यानी कि जदयू और भाजपा के बीच सीटों का बंटवारा हो गया है। भाजपा जहां 13 सीटों पर चुनाव लड़ रही है तो वहीं जदयू 11 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। लेकिन एनडीए के और सहयोगी जीतन राम मांझी और मुकेश सहनी की पार्टी को फिलहाल विधान परिषद की कोई सीट नहीं दी गई है। अब इसी को लेकर विकासशील इंसान पार्टी के अध्यक्ष मुकेश सहनी भड़क गए हैं। मुकेश सहनी जबरदस्त तरीके से भाजपा और जदयू पर हमला कर रहे हैं।मुकेश सहनी ने कहा कि बिहार में सरकार मांझी और रहने की वजह से ही खड़ी है। जदयू और भाजपा को लगता है कि वह बहुत शक्तिशाली हैं और उन्होंने सही फैसला लिया है। यह हिटलरशाही जैसा है। इसके साथ ही मुकेश सहनी ने दावा किया कि हम अपने दम पर सभी 24 सीटों पर चुनाव लड़ने जा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार की सरकार अब केवल भाजपा और जदयू की ही सरकार बन कर रह गई है। मुकेश सहनी लगातार निषाद आरक्षण की मांग करते रहते हैं। भाजपा का बिना नाम लिए उन्होंने कहा कि कुछ लोग निषाद समाज के वोट बैंक को अपनी जागीर समझ रहे हैं। यह उनका बड़ा भ्रम है। केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता भूपेंद्र यादव ने संयुक्त संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा 13 सीटों पर और नीतीश कुमार की पार्टी 11 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। भाजपा को आवंटित 13 सीटों में से एक सीट उसकी सहयोगी पशुपति कुमार पारस के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (रालोजपा) को दी जाएगी। भाजपा रोहतास, औरंगाबाद, सारण, सीवान, दरभंगा, किशनगंज, कटिहार, सहरसा, गोपालगंज, बेगूसराय, पूर्वी चंपारण और समस्तीपुर सीटों पर चुनाव लड़ेगी जबकि रालोजपा वैशाली से चुनाव लड़ेगी। जद (यू) पटना, भोजपुर, गया, नालंदा, मुजफ्फरपुर, पश्चिम चंपारण, सीतामढ़ी, भागलपुर, मुंगेर, नवादा और मधुबनी से अपने उम्मीदवार उतारेगी।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)