होम उत्तराखंड में 727 उम्मीदवारों के नामांकन वैध, 23 नामांकन खारिज

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jan 30, 2022 08:44 PM

उत्तराखंड में 727 उम्मीदवारों के नामांकन वैध, 23 नामांकन खारिज

उत्तराखंड में 727 उम्मीदवारों के नामांकन वैध, 23 नामांकन खारिज

उत्तराखंड में 727 उम्मीदवारों के नामांकन वैध, 23 नामांकन खारिज

 उत्तराखंड में 14 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव में 70 विधानसभा सीटों पर कुल 727 उम्मीदवारों के नामांकन पत्र सही पाए गए हैं। उत्तराखंड के सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रताप सिंह शाह ने रविवार को देहरादून में बताया कि दाखिल नामांकन पत्रों की शनिवार को ​जांच की गई और 727 उम्मीदवारों के पर्चे सही पाए गए। कुल 23 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र विभिन्न आधार पर खारिज कर दिए गए। नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 28 जनवरी को थी और कुल 750 प्रत्याशियों ने अपने पर्चे दाखिल किए थे।सोमवार तक प्रत्याशियों द्वारा अपने नाम वापस लिए जा सकेंगे। चुनाव के लिए नामांकन पत्र ​दाखिल करने वाले प्रमुख नामों में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (खटीमा), कांग्रेस महासचिव और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत (लालकुआं), प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक (हरिद्वार), प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल (श्रीनगर) और आप के मुख्यमंत्री पद के दावेदार कर्नल अजय कोठियाल (गंगोत्री) शामिल हैं। प्रदेश में कुल 82.37 लाख मतदाता हैं जो प्रदेश की पांचवीं विधानसभा के 70 प्रतिनिधियों के चुनाव के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)