होम कांग्रेस में शामिल हुईं भोजपुरी की बोल्ड एक्ट्रेस रानी चटर्जी, प्रियंका गांधी के साथ साझा की फोटो

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jan 25, 2022 11:06 PM

कांग्रेस में शामिल हुईं भोजपुरी की बोल्ड एक्ट्रेस रानी चटर्जी, प्रियंका गांधी के साथ साझा की फोटो

कांग्रेस में शामिल हुईं भोजपुरी की बोल्ड एक्ट्रेस रानी चटर्जी, प्रियंका गांधी के साथ साझा की फोटो

कांग्रेस में शामिल हुईं भोजपुरी की बोल्ड एक्ट्रेस रानी चटर्जी, प्रियंका गांधी के साथ साझा की फोटो

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बना चुकीं रानी चटर्जी ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। उत्तर प्रदेश चुनाव को लेकर रानी चटर्जी कांग्रेस में शामिल हुई हैं। दरअसल, उत्तर प्रदेश चुनाव नजदीक आ गए हैं और सभी पार्टियों ने प्रचार में जोर-शोर लगाना भी शुरू कर दिया है। ऐसे में ग्लैमर की दुनिया से निकलकर राजनीति में भी कई लोग लगातार एंट्री कर रहे हैं। इसी कड़ी में नया नाम रानी चटर्जी का है। कांग्रेस में शामिल होने के बाद रानी चटर्जी ने प्रियंका गांधी के साथ एक तस्वीर भी साझा की है।इंस्टाग्राम पर रानी चटर्जी ने जिस फोटो को शेयर किया है। उसमें वह प्रियंका गांधी के साथ खड़ी नजर आ रही हैं। उनके चेहरे की मुस्कान यह बता रही है कि वह नए सफर को लेकर काफी खुश हैं। अपने पोस्ट के कैप्शन में रानी चटर्जी ने लिखा कि एक और लड़की लड़ने के लिए तैयार है। प्रियंका जी के अभियान लड़की हूं लड़ सकती हूं के साथ जुड़कर मैं एक नया अध्याय शुरू कर रही हूं। इसके साथ उन्होंने लिखा कि आज प्रियंका गांधी जी से दिल्ली में मुलाकात हुई। साथ में मुंबई कांग्रेस के युवा नेता मेरे मित्र सूरत सिंह ठाकुर।माना जा रहा है कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में रानी चटर्जी कांग्रेस के लिए प्रचार करते हुए नजर आएंगी। रानी चटर्जी भोजपुरी फिल्मों में बड़ी नाम हैं। उन्होंने लगभग 300 फिल्मों में काम किया है। रानी चटर्जी की पहली फिल्म मनोज तिवारी के साथ ससुरा बड़ा पईसावाला आई थी। इसके बाद रानी चटर्जी ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। उन्होंने रवि किशन, दिनेश लाल यादव निरहुआ, पवन सिंह और खेसारी लाल यादव जैसे बड़े भोजपुरी अभिनेताओं के साथ भी काम किया है। रानी चटर्जी अपने बोल्ड लुक के लिए फैंस के बीच बेहद लोकप्रिय हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)