होम इण्डियन शूटिंग टीम में सी.एम.एस. छात्र का चयन

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Nov 25, 2023 06:55 PM

इण्डियन शूटिंग टीम में सी.एम.एस. छात्र का चयन

इण्डियन शूटिंग टीम में सी.एम.एस. छात्र का चयन

इण्डियन शूटिंग टीम में सी.एम.एस. छात्र का चयन

लखनऊ, 25 नवम्बर। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, राजाजीपुरम (प्रथम कैम्पस) के प्रतिभाशाली छात्र सुन्दरम सिंह ने  भारतीय शूटिंग टीम के ट्रायल में चयनित होकर लखनऊ का गौरव सारे देश में बढ़ाया है। सुन्दरम ने यह उपलब्धि 66वीं राष्ट्रीय शूटिंग चैम्पियनशिप में अपने शानदार प्रदर्शन की बदौलत अर्जित की है। इस नेशनल चैम्पियनशिप में सुन्दरम ने 610.5 अंक अर्जित किये हैं। सी.एम.एस. संस्थापक डा. जगदीश गाँधी ने सी.एम.एस. छात्र को बधाई देते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है। इस प्रतियोगिता में सी.एम.एस. के इस होनहार शूटर ने शूटिंग के तकनीकी ज्ञान के अलावा लक्ष्य साधने की क्षमता, ब्रेथ कन्ट्रोल, मूवमेन्ट कन्ट्रोल एवं ट्रिगर कन्ट्रोल क्षमताओं का शानदार प्रदर्शन किया। इससे पहले सुन्दरम ने प्रदेश स्तर पर एवं राष्ट्रीय स्तर आयोजित कई प्रतियोगिताओं में गोल्ड मेडल अर्जित कर शूटिंग प्रतिभा का परचम लहराया है। सी.एम.एस. का यह होनहार छात्र भारतीय टीम में चयनित होकर अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करने को संकल्पित है। सी.एम.एस. छात्र न सिर्फ शैक्षिक क्षेत्र में अपितु खेलों व समाज के अन्य बहुतेरे क्षेत्रों में भी विद्यालय का नाम राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर रहे हैं क्योंकि सी.एम.एस. अपने छात्रों के बौद्धिक विकास के साथ उन्हें खेलों व अन्य सामाजिक क्षेत्रों के लिए भी विशेष रूप से तैयार करने में पूरे मनोयोग से संलग्न है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)