होम संजय सिंह ने जेल में बिताए 51 दिन, कोर्ट ने फिर भेज दिया तिहाड़; कब तक रहेंगे अंदर?

समाचारदेश Alert Star Digital Team Nov 24, 2023 10:41 PM

संजय सिंह ने जेल में बिताए 51 दिन, कोर्ट ने फिर भेज दिया तिहाड़; कब तक रहेंगे अंदर?

संजय सिंह ने जेल में बिताए 51 दिन, कोर्ट ने फिर भेज दिया तिहाड़; कब तक रहेंगे अंदर?

संजय सिंह ने जेल में बिताए 51 दिन, कोर्ट ने फिर भेज दिया तिहाड़; कब तक रहेंगे अंदर?

कथित शराब घोटाले में गिरफ्तार किए आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह 51 दिन जेल में बिता चुके हैं। सांसद की न्यायिक हिरासत को कोर्ट ने एक बार फिर 14 दिन के लिए बढ़ा दिया है।

संजय सिंह को 4 दिसंबर तक के लिए जेल भेज दिया गया है। सांसद ने ट्रायल कोर्ट में जमानत की याचिका भी दायर की है, जिस पर शनिवार को सुनवाई हो सकती है।

स्पेशल जज एमके नागपाल ने संजय सिंह की न्यायिक हारिसत को 4 दिसंबर तक बढ़ाने का आदेश दिया। जज ने जांच अधिकारी के इस बयान को भी नोट किया कि आरोपी के खिलाफ जल्द ही चार्जशीट दायर की जाएगी। संजय सिंह के वकील मोहम्मद इरशाद ने कहा कि याचिका राउज ऐवेन्यू कोर्ट की रिजस्ट्री में दायर कर दी गई है और शनिवार को इस पर सुनवाई हो सकती है।

14 दिन की न्यायिक हिरासत की अवधि खत्म होने पर शुक्रवार को संजय सिंह को राउज ऐवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और संजय सिंह के पक्ष को सुनने के बाद अदालत ने उन्हें जेल भेज दिया। 4 अक्टूबर को दिल्ली में संजय सिंह के सरकारी आवास पर 10 घंटे से अधिक तक छापेमारी और लंबी पूछताछ के बाद ईडी ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। 8 दिन तक ईडी कस्टडी में पूछताछ के बाद उन्हें तिहाड़ जेल भेज दिया गया था। ईडी का आरोप है कि संजय आबकारी नीति को बनाने में उनकी भी अहम भूमिका थी और वह रिश्वत के लेनदेन से जुड़े हुए थे।

हालांकि, दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी आरोपों को निराधार बताती रही है। आम आदमी पार्टी का दावा है कि दिल्ली में उसकी सरकार के अच्छे कामकाज को रोकने के लिए केंद्र सरकार पार्टी के बड़े नेताओं को झूठे मुकदमों में फंसा रही है। इसी केस में दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी फरवरी से ही जेल में बंद हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भी समन जारी किया जा चुका है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)