होम देखें, जब इटली की पीएम मेलोनी करने लगीं मोदी की तारीफ, हंसते रहे प्रधानमंत्री
देखें, जब इटली की पीएम मेलोनी करने लगीं मोदी की तारीफ, हंसते रहे प्रधानमंत्री
इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी इन दिनों दो दिन के दौरे पर भारत पहूंची हैं। राष्ट्रपति भवन में उनका शानदार स्वागत किया गया। उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। प्रधानमंत्री मोदी खुद उनका स्वागत करने पहुंचे थे इसके बाद उन्होंने पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता की।
इसके बाद दोनों ने संयुक्त प्रेस वार्ता की। इस दौरान मेलोनी ने पीएम मोदी की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता हैं। यह साबित हो गया है कि वह बड़े नेता हैं। अप्रूवल रेटिंग में वह सबसे आगे हैं। मैं उनको बधाई देती हूं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनकी बात सुनकर मुस्करा रहे थे। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत और इटली के बीच लंबे समय से राजनीतिक संबंध रहे हैं। दोनों देश ग्रीन एनर्जी, टेलिकॉम, आईटी आदि क्षेत्रों में मिलकर काम करेंगे। भारत इटली के साथ सैन्य युद्धाभ्यास भी करेगा।
मेलोनी ने कहा कि भारत और इटली के संबंध मजबूत हैं। भारत दुनिया भर में शांति का संदेश देता है और यूक्रेन युद्ध को खत्म करने में भी अहम भूमिका निभा सकता है। प्रधानमंत्री ने कहा कि युद्ध का समाधान बातचीत से ही निकल सकता है। बता दें कि रायसीना डायलॉग तीन दिन तक चलेगा। इसमें 100 देशों के रिप्रजंटेटिव हिस्सा लेने वाले हैं। भारत जी20 की भी अध्यक्षता कर रहा है।
प्रधानमंत्री ने कहा, ''इस साल भारत और इटली द्विपक्षीय संबंधों की 75वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। इस अवसर पर हमने भारत-इटली साझेदारी को रणनीतिक साझेदारी का दर्जा देने का फैसला किया है।'' मोदी ने कहा कि भारत और इटली ने नियमित आधार पर दोनों देशों के सशस्त्र बलों के बीच संयुक्त अभ्यास और प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने का भी फैसला किया है। उन्होंने कहा कि भारत और इटली आतंकवाद और अलगाववाद जैसे मुद्दों पर कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रहे हैं।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।