होम टीम इंडिया की हालत देख फैंस को याद आए ऋषभ पंत, कहा- जब मिलोगे तो जरूर बताऊंगा

समाचारखेलप्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Mar 2, 2023 10:33 PM

टीम इंडिया की हालत देख फैंस को याद आए ऋषभ पंत, कहा- जब मिलोगे तो जरूर बताऊंगा

टीम इंडिया की हालत देख फैंस को याद आए ऋषभ पंत, कहा- जब मिलोगे तो जरूर बताऊंगा

टीम इंडिया की हालत देख फैंस को याद आए ऋषभ पंत, कहा- जब मिलोगे तो जरूर बताऊंगा

भारतीय टीम इंदौर में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार के काफी करीब पहुंच गई है। टीम इंडिया मैच के तीसरे दिन किसी चमत्कार के होने की उम्मीद कर रही होगी।

रोहित के नेतृत्व वाली टीम इंडिया तीसरे टेस्ट में पहली पारी में 109 और दूसरी पारी में 163 के स्कोर पर ऑलआउट हो गई। टीम ने ऑस्ट्रेलिया के सामने सिर्फ 76 रनों का लक्ष्य रखा है, जिसे मेहमान टीम आसानी से हासिल कर सकती है। टीम इंडिया की घर पर ये हालत देख फैंस को विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की याद आ रही है। सोशल मीडिया पर दूसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद ऋषभ पंत का नाम ट्रेंड कर रहा है।

भारतीय टीम ने तीसरे टेस्ट के दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में अच्छी शुरुआत करने के बाद 197 रन पर समेट दिया था। मेहमान को 88 रन की बढ़त मिली थी। लेकिन भारतीय टीम दूसरे दिन अपनी वापसी को भुना नहीं सकी और दूसरी पारी में 163 के स्कोर तक पहुंचते-पहुंचते अपने सभी विकेट गंवा दिए। ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 76 रन चाहिए और मेहमान ये हासिल करने में कामयाब होते हैं तो ये दौरे पर उनकी पहली जीत होगी। वहीं भारत के लिए ये करारी हार होगी। क्योंकि पिछले 10 साल में भारत घर पर सिर्फ दो मैच हारा है।

घरेलू सरजमीं पर टर्निंग पिच पर भारत की ये हालत देख ट्विटर पर पंत ट्रेंड करने लगे। भारतीय टीम नाथन लियोन के खिलाफ संघर्ष करती हुई नजर आई। ऐसी परिस्थितियों में पंत मैच का पासा पलटने का दम रखते हैं। इस वजह से फैंस अपने चहेते विकेटकीपर बल्लेबाज को मिस कर रहे हैं। बता दें कि ऋषभ पंत का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रिकॉर्ड शानदार है। उन्होंने 7 मैचों में 62.40 की औसत से 624 रन बनाए हैं। ऋषभ पंत पिछले साल कार दुर्घटना में चोटिल हो गए थे, ऋषभ पंत को काफी गंभीर चोटें आई थी। हालांकि वह तेजी से रिकवर हो रहे हैं और अब थोड़ा चलना भी शुरू कर दिया है। लेकिन उन्हें क्रिकेट के मैदान पर वापसी करने में लंबा वक्त लग जाएगा।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)